पैसों के मामले में लक्की होती हैं ये लड़कियां, करियर में कमाती खूब नाम

punjabkesari.in Thursday, Dec 16, 2021 - 12:51 PM (IST)

हर किसी का नाम उसकी पहचान कहलाता है। मगर नाम का पहला अक्षर भी व्यक्ति के जीवन में गहरा प्रभाव डालता है। इससे सामने वाले की पसंद, नापसंद आदि स्वभाव से जुड़ी कई बातों को जाना जा सकता है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, कुछ खास अक्षर से नाम शुरु होने वाली लड़कियां बेहद लक्की मानी जाती हैं। कहा जाता है कि ये जीवन में सफलता हासिल करने के साथ हर सुख-सुविधा का आनंद मानती हैं। चलिए जानते हैं उन भाग्यशाली लड़कियों के बारे में...

D अक्षर से नाम शुरु होने वाली लड़कियां

जिन लड़कियों का नाम अंग्रेजी के D अक्षर शुरु होता है वे निडर व आत्मविश्वासी होती है। ऐसी लड़कियां हर काम को एकदम परफेक्ट करने में विश्वास रखती है। तेज दिमाग की होने से ये शिक्षा के मामले में जल्दी ही सफलता पाती है। इसके साथ ही ये अपने रिश्ते व जिम्मेदारियों को अच्छे से समझती व निभाती है। ऐसे में ये परिवार को एक साथ जोड़कर रखती है। पार्टनर व घर के हर सदस्य का बखूबी ध्यान रखती है। ये लड़कियां जिस काम को हाथ में लेती है उसे पूरा करके ही सांस लेती है। ऐसे में हर कोई इनसे हमेशा खुश रहता है।

P अक्षर से नाम शुरु होने वाली लड़कियां

जिन लड़कियों का नाम P अक्षर से शुरु होता हैं वे बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये अपने तेज दिमाग व मेहनत से हर काम को पूरी लगन व ईमानदारी से करती हैं। ऐसे में ये अपने हुनर व मेहनत से माता-पिता का खूब नाम रोशन करती है। ये लड़कियां करियर में बेहद सफलता पाती हैं। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, धन के मामले में P अक्षर की लड़कियां बेहद लक्की मानी जाती हैं। इन्हें जीवनभर हर सुख-सुविधा मिलती है। इसके साथ ही ये पार्टनर के साथ हंसी-खुशी जीवन बीताते हैं।

L अक्षर से नाम शुरु होने वाली लड़कियां

L अक्षर से नाम शुरु होने वाली लड़कियां मल्टी टैलेंटेड होती है। ऐसे में ये लड़कियां हर काम को करने में सक्षम होती हैं। ये अपने तेज दिमाग व सूझ-बूझ से मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति को भी आसानी से पार कर लेती हैं। ये घर के साथ बाहर की जिम्मेदारियों को भी संभालने में निपुण होती हैं। ऐसे में ये हर किसी को जल्दी ही इंप्रेस कर देती हैं। ये लड़कियां पैसों के मामले में भी लक्की मानी जाती हैं। ये बचत करके व सही तरीके से पैसा खर्च करने में विश्वास रखती हैं। केयरिंग नेचर की होने से ये लड़कियां पार्टनर की हर छोटी-बड़ी बात का बखूबी ध्यान रखती हैं। इसके साथ ही ये धार्मिक स्वभाव की होने से पूजा-पाठ व दान करने में विश्वास रखती हैं।

 

 

 

Content Writer

neetu