इन 4 राशि के लड़कों पर जल्दी फिदा हो जाती है लड़कियां

punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2019 - 11:50 AM (IST)

अक्सर देखा गया है कि किसी लड़की को इम्प्रेस करने के लिए लड़के अपनी पूरी जान लगा देते है। वो इस काम में कोई भी कसर नहीं छोड़ते है। लेकिन कई लड़के ऐसे भी होते है जिन्हें कोई मशक्त करने की जरुरत नहीं होती है। लड़कियां उनके आव-भाव से ही इम्प्रेस हो जाती है। यही-नहीं गर्ल्स को उनकी हर आदत अच्छी लगती है । वो उन्हें पहली बार देखते ही अपने मन में उन्हें अपना मान बैठती है। अब सवाल यह आता है कि यह लड़के किस प्रकार के होते है? तो बतादें की नक्षत्रों के हिसाब से 12 राशियों में से 4 ऐसे राशि के पुरुष होते है। जिनपर लड़कियां बहुत जल्दी फिदा हो जाती है। अगर आप भी जानना चाहती है कि यें राशियां कौनसी है तो इस लिस्ट पर गौर फरमाइए...... 

सिंह राशि 
सिंह राशि के पुरुष बहुत ही आकर्षक होते है। इनकी भूरी आंखे लड़कियों को अक्सर दीवाना बना देती है। इनकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह अपनी बात को बहुत आत्मविश्वास से सबके सामने रखते है। यह गलत चीजों के सामने कभी नहीं झुकते है। बस फिर क्या, लड़कियां इस बात पर लट्टू हो जाती है। इनका स्वाभाव थोड़ा गुस्सैल होता है। पर यह अदा भी गर्ल्स को फिदा होने पर मजबूर कर देती है। 

मिथुन राशि 
मिथुन राशि के पुरुष चंचल और चुस्त होते है। कोई भी काम कहने से ही पूरा कर देते है। इनकी खासयित यह है कि यह किसी भी औरत का दिल बखूभी समझते है। इन्हें लड़कियों को हर वक्त चिढ़ाने की आदत होती है। इस वजह से कोई भी इनसे बच कर नहीं रह सकता है। बस यही आदत लड़कियों को भा जाती है। 

मकर राशि 
मकर राशि के पुरुष बहुत ही भावुक होते है। इनकी भावुकता किसी का भी दिल पिघला सकती है। लड़कियां तो बनी ही मोम की होती है। उन्हें अपना बनाना इनका बाए हाथ का खेल होता है। सबसे अच्छी बात इनकी यह होती है कि यह बहुत अच्छे श्रोता होते है। जो लड़कियों को सबसे ज्यादा पसंद आती है। 

तुला राशि 
तुला राशि के पुरुष आकर्षक, चुलबुले और खुशनुमा तीनों होते है। अब इतना अच्छा पैकेज किसी लड़की को अपनी तरफ नहीं खींचेगा?  यह अपनी हर बात को बहुत अच्छे से बताते है। प्यार को कैसे जताना चाहिए, इसकी क्लास भी इनसे लेनी चाहिए। इनकी यही आदत लड़कियों को इनपर फिदा होने के लिए मजबूर करती है।   

Content Writer

shipra rana