प्यार में ऐसे बर्ताव करती है इन राशि की लड़कियां

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2019 - 05:48 PM (IST)

प्यार में हर कोई अलग बर्ताव करता है। कोई ज्यादा दीवाना हो जाता है या कोई ज्यादा सोचने लगता है। मगर ऐसा सब इसलिए होता है क्योंकि राशि का प्रभाव हर इंसान पर पड़ता है। प्यार में हर लड़की अपने राशि के हिसाब से ही बर्ताव करती है। उन सबका अपना प्यार व्यक्त करने का अलग तरीका होता है। चलिए आपको प्यार में पड़ जानें के बाद में हर राशि की लड़की के बर्ताव के तरीके के बारें में बताते है। 

PunjabKesari

मेष राशि

मेष राशि वाली लड़कियां बहुत ही लॉजिकल होती है। वो हमेशा खुश रहने की कोशिश करती है। उनके लिए ख़ुशी हमेशा अहमियत रखती है। मगर वो बहुत ही ध्यान से अपने प्यार को परखती है फिर ही हां कहती है। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि लड़कियां अपने आपको पूरी तरह से अपने पार्टनर के लिए समर्पित कर देती है। अपने पार्टनर से उनका लगाव बहुत गहरा होता है। वो अपने पार्टनर को ले कर काफी पोस्सेसिव भी हो जाती है। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि की लड़कियां बिना एफर्ट किए ही सबका दिल जीतने में माहिर होती है। इसलिए उनका पार्टनर उनपर पहले ही अपनी जान छिड़कता है। वो जब प्यार में होती है तो अपनी हर बात अपने पार्टनर से साझा करना चाहती है। कई बार इस आदत से उनके पार्टनर परेशान भी हो जाते है। 

PunjabKesari


कर्क राशि

कर्क राशि वाली लड़कियां प्यार करने में बहुत टाइम लगाती है। मगर जब उन्हें प्यार हो जाता है तब वो किसी से भी नहीं डरती।वो अपने पार्टनर का बहुत ध्यान रखतीं है। 

सिंह राशि 

सिंह राशि की लड़कियां अपने प्यार पर पूरा कंट्रोल करना चाहती है। वो अपने पार्टनर से हर बात कहने की हिम्मत रखती है। वो अपने पार्टनर को किसी और के साथ बिलकुल भी नहीं देख पाती है।

कन्या राशि

कन्या राशि वाली लड़कियां बहुत ही सिंपल और स्वीट होती है। वो अपनी बात बहुत ही खूबसूरती से अपने पार्टनर को कहती है। प्यार में पड़ जानें के बाद हर वक्त मुस्कराना और शर्माते रहना उनकी आदत बन जाती है। 

तुला राशि

तुला राशिवाली लड़कियां को इम्प्रेस करना बहुत मुश्किल है मगर एक बार वो इम्प्रेस हो गई तो फिर बाजी आपकी ही है। एक बार अगर वो प्यार में पड़ जाए तो जिंदगी पर वो साथ नहीं छोड़ती है। वो अपने पार्टनर को बहुत अच्छी तरह समझने की योग्यता रखती है। 

PunjabKesari

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाली लड़कियां प्यार में दीवानी हो जाती है। उनकी प्यार की कोई हद नहीं होती है। वो बाकियों से हैट कर प्यार करती है। 


धनु राशि

धनु राशि की लड़कियां बहुत ही खुशमिजाज की होती है। मगर प्यार में पड़ने के बाद अक्सर वो कुछ प्रॉब्लम्स की वजह से जल्दी अपने पार्टनर पर शक करना शुरू कर देती है। 

मकर राशि

मकर राशि वाली लड़कियां प्यार से ज्यादा कमिटमेंट में विश्वास करती है। वो अपने पार्टनर को इस रिश्ते को निभाने के लिए मजबूर कर देती है। मगर वो अपने पार्टनर से बेइंतेहा प्यार करती है। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि की लड़कियां प्यार के मामलें में शर्मीली होती है। इन्हें जो भी पसंद आता है उससे यह डायरेक्टली जा कर बात नहीं करती। मगर एक बार बात शुरू हो जाए तो यह बात खत्म होने नहीं देती है। 

मीन राशि

मीन राशि की लड़कियां बहुत ही सेंसिटिव होती है। इनके भावुक होने के कारण यह हर बात को बड़े ध्यान से समझती है। यह अपने पार्टनर के लिए कुकिंग करने की शौकीन होती है। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shipra rana

Recommended News

Related News

static