शक्की स्वभाव की होती हैं ये लड़कियां, पार्टनर पर नहीं करती विश्वास!

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2020 - 03:05 PM (IST)

आमतौर पर लड़कियां अपने पार्टनर को लेकर थोड़ी अलर्ट होती है। वे उनका अच्छा से ध्यान रखती है लेकिन उनसे धोखा मिलने से डरती भी है। ऐेेसे में कुछ महिलाएं ऐसी भी होती है जो छोटी-छोटी बात पर भी पार्टनर को शक की नजर से देखने लगती है। कभी-कभी तो अपना वहम दूर करने के लिए ये अपने पार्टनर की जासूसी तक करने की हद तक पहुंच जाती है। तो चलिए आज हम राशि के हिसाब से जानते है कि ऐसी कौन सी लड़कियां है जिन्हें शक्की स्वभाव की श्रेणी रखा जाता हैं।

मेष राशि

इस राशि की लड़कियां स्वभाव से काफी संवेदनशील, आशावादी और ईमानदारी से रिश्ता निभाने वाली होती है। ये लड़कियां अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती है। कई बार ये अपने पार्टनर पर शक करती है लेकिन इसके पीछे का कारण इनका अपने जीवनसाथी को खोने का डर होता है। 

मकर राशि 

इस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर को लेकर काफी पजेसिव होती है। अगर इन्हें एक बार अपने जीवनसाथी पर कोई शक हो जाए तो ये उनपर पूरी नजर रखने की हर संभव कोशिश करती है। यहां तक ये लड़कियां अपने पार्टनर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उनके दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करने और उन्हें दोस्त बनाने से भी नहीं कतराती। 

कर्क राशि

कर्क राशि की लड़कियां स्वभाव से भावुक, संवेदनशील, उदार और केयरिंग नेचर की होती हैं। इन्हें अपने पार्टनर की हर छोटी-छोटी से खुशी का ध्यान रखना अच्छा लगता है लेकिन बदलने में प्यार न मिलने पर इन्हें अपने जीवनसाथी पर शक होने लगता है। जिसके कारण इनका हर समय अपने पति पर ही ध्यान रहता है। इनके छोटी-छोटी बात पर शक और गलती निकालने की आदत के कारण इनके पार्टनर को इनसे बचकर रहने की जरूरत होती है।

धनु राशि

इन लड़कियों को अपने पार्टनर पर शक करने की बहुत बुरी आदत होती है। एक बार शक होने पर ये जीवनसाथी की जासूसी तक करती है। ये अपना शक दूर करने के लिए पार्टनर का फोन चेक करती है। यहां तक कि उनका पीछा तक करने से नहीं कतराती। 

मीन राशि

हर चीज को नेगेटिव तरीके से देखने के कारण इन्हें भी शक्की महिलाओं की श्रेणी में रखा जाता है। अपने पार्टनर से हद से ज्यादा प्यार करने के कारण इन्हें हमेशा उनके खोने का डर सताता रहता हैं। इनके इसी स्वभाव के कारण ये अपने जीवनसाथी पर हर बात पर शक करती है। उनकी हर चीज पर ध्यान रखती है। 

Content Writer

Sunita Rajput