पति पर पूरा काबू रखती हैं Dominating स्वभाव की ये लड़कियां!

punjabkesari.in Thursday, Dec 30, 2021 - 05:17 PM (IST)

कोई बेहद गुस्सैल तो कोई शांत, हर किसी का स्वभाव अलग -अलग होता है। बात अगर शादीशुदा जोड़े की करें तो लड़का हो या लड़की हर कोई ऐसा जीवनसाथी चाहता है जो उनकी हर बात मानें। हालांकि कुछ लड़कियां इतनी डॉमिनेटिंग नेचर की होती है, जो पति पर काबू रखना चाहती हैं और उनके हर पल की खबर रखती हैं। आज हम आपको राशि के हिसाब से कुछ ऐसी ही लड़कियों के बारे में बताएंगे जो पति पर हावी रहती हैं। दरअसल, कहते हैं कि राशियों पर ग्रहो का असर पड़ने से स्वभाव भी प्रभावित होता है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी राशि की लड़कियों के बारे में बताते हैं जो पति पर हावी रहती हैं।

मेष राशि

सबसे पहले बात करते हैं मेष राशि की जो बेहद गुस्सैल स्वभाव की होती हैं। इन्हें गलत बात बिल्कुल भी बर्दाशत नहीं होती। निडर और साहसी स्वभाव वाली इस राशि की लड़कियां किसी की नहीं सुनती। बात अगर रिलेशनशिप की करें तो यह इनका पार्टनर भी इनके सामने टिक नहीं पाता। हालांकि यह एक अच्छी जीवनसाथी साबित होती हैं।

सिंह राशि

आत्मविश्वास से भरपूर सिंह राशि की लड़कियां किसी से नहीं डरतीं और अपनी बात बेझिझक कहती हैं। गुस्सैल स्वभाव की ये लड़कियां जिस काम में लग जाती हैं उसे पूरा किए बिना नहीं हटती। इनके आगे किसी की नहीं चलती, फिर चाहे सामने इनके हमसफर ही क्यों ना हो। यह अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करती हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि की लड़कियां हर किसी पर हावी रहती हैं क्योंकि यह निडर होकर अपनी बात रखती हैं। इनके हर चीज अपने बस में चाहिए होती है इसलिए यह अपने पति पर हावी रहती हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि की लड़कियां अपने पार्टनर से बेहद प्यार करती हैं लेकिन यह रिलेशनशिप को अपने हिसाब से चलाना पसंद करती हैं। अगर चीजें इनके हिसाब से ना हो तो यह गुस्सा हो जाती हैं।

मकर राशि

मकर राशि की लड़कियां भी अपने पार्टनर पर हुकुम चलाने में माहिर होती हैं। हालांकि इनका स्वभाव केयरिंग होता है लेकिन कभी-कभार यही स्वभाव पार्टनर पर हावी हो जाता है। इन्हें अपने पार्टनर के पल-पल का हिसाब चाहिए होता है।

Content Writer

Anjali Rajput