ससुराल में राज करती हैं ये 5 लड़कियां!

punjabkesari.in Friday, Aug 30, 2019 - 11:26 AM (IST)

कभी न कभी हर लड़की की जिंदगी में ऐसा पल आता है जब उसे अपना घर छोड़ दूसरे घर यानी ससुराल में शिफ्ट होना पड़ता है। ऐसे में हर लड़की चाहती है कि उसे अच्छा ससुराल मिले जहां उसे सम्मान के साथ पूरा प्यार भी मिले। ये सपना भी किसी का पूरा होता है कि ससुराल में वह महारानी की तरह राज करें। मगर आज हम कुछ ऐसी राशियों वाली लड़कियों के बारे में बताएंगे जो ससुराल में राज करती हैं।

देखिए कहीं आपकी भी तो इन 5 राशियों में कोई राशि नहीं? अगर है तो निश्चित होकर शादी करें क्योंकि ससुराल में भी आप ही की धाक जमने वाली हैं!

कर्क राशि

इस राशि की लड़कियां स्वभाव में भावुक और जिद्दी भी बेहद होती है। अपने प्यार और स्नेह से यह हर किसी को झट से अपना बना लेती। पति को अपने इशारों पर नचाने के साथ घर-परिवार सभी निर्णय भी ये खुद ही लेती हैं। प्यार से या जिद्द करके, इस राशि की लड़कियां अपनी बात मनवा ही लेती है और ससुराल में पूरा राज करती हैं।

सिंह राशि

इस राशि के लोग जन्मजात से ही लीडर किस्म के होते हैं। इन्हें किसी के सामने झुकना पसंद नहीं। वैसे तो इस राशि की महिलाओं के पति उनसे खूब प्यार करते हैं लेकिन कभी-कभार परिस्थितियां प्रतिकूल भी हो जाए तो ये सबकुछ अपने अनुकूल कर लेने की योग्यता रखती हैं। सर्वगुण संपन्न होने के साथ इस राशि की लड़कियां ससुराल में हमेशा राज करती है। 

कन्या राशि

इन्हें अपनी बात मनवाना अच्छे से आता हैं। इतना ही नहीं अपने पति को हमेशा काबू में रखती हैं और अगर पति बात न माने तो उसे इमोशनल ब्लैकमेल करती हैं। पति को लेकर यह काफी सतर्क होती है। यही वजह हैं कि पति इन्हें रानी बनाकर रखता हैं और ससुराल में सभी की चहेती होती हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि की लड़कियां बेहद चालाक होती हैं। कितनी भी मुश्किल में आ जाए लेकिन अपने पक्ष में हर किसी को खड़ा कर लेती हैं। यह हर काम अपने हाथ में लेने की योग्यता रखती है। अगर इनके साथ कोई गलत व्यवहार करें तो ये बदला लेने से पीछे नहीं हटती। पति इन्हें न ही कभी समझ पाता है और न ही कभी इनपर हावी हो पाता है। पति बस हमेशा इनसे साथ खड़ा रहता है, तभी तो ससुराल में भी सिर्फ इन्हीं की सुनी जाती है।  

धनु राशि

इस राशि वाली लड़कियों में ज्ञान अद्भुत होता है। अपने इसी ज्ञान से ये पूरे परिवार को अपना दीवाना बना लेती हैं। अगर किसी बात को ठान ले तो उसे पूरा किए बिना शांत नहीं बैठती। पति भी उनके ज्ञान के आगे नतमस्तक हो जाता हैं और पत्नी की हर कहना मानता हैं। इनकी एक खासियत है कि यह परिवार के हर सदस्य को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती हैं, यहीं वजह कि ससुराल भी इनकी तारीफ कर नहीं थकता।

Content Writer

Anjali Rajput