बेहद गुस्सैल होती हैं ये लड़कियां, एक बार हो जाएं नाराज तो इनको मनाना होता है मुश्किल

punjabkesari.in Wednesday, Feb 16, 2022 - 03:38 PM (IST)

ज्योतिषशास्त्र अनुसार, हर किसी की राशि का उनपर गहरा असर पड़ता है। इससे सामने वाले के स्वभाव से जुड़ी बहुत सी चीजें जानी जा सकती है। ऐसे में ही कुछ राशियों की लड़कियां स्वभाव से बेहद ही गुस्सैल मानी जाती है। इनका गुस्सा शांत करने के लिए पार्टनर व सामने वाले को कई पापड़ बेलने पड़ते हैं। ऐसे में इन्हें नाराज करने की कभी भी भूल नहीं करनी चाहिए। चलिए जानते हैं उन राशियों की लड़कियों के बारे में...

कर्क राशि

ज्योतिषशास्त्र अनुसार, कर्क राशि की लड़कियां वैसे तो स्वभाव से केयरिंग, रिश्तों की अहमियत समझने वाली होती है। ऐसे में ये अक्सर शांत रहती हैं। मगर गुस्से के मामले में भी ये बेहद तेज मानी गई है। इसके बारे में कहा जाता है कि इन्हें कभी भी क्रोध नहीं दिलाना चाहिए। दरअसल, इन्हें एक बार गुस्सा आ जाए तो इसे शांत करना मुश्किल हो जाता है। ये अपने गुस्से के कारण कई बार भारी नुकसान भी कर बैठती है। ऐसे में इनके गुस्से से बचने में ही भलाई है।

सिंह राशि

सिंह रशि की लड़कियों को जिंदगी अपने हिसाब से जीना पसंद होता है। इन्हें अपनी लाइफ में किसी की दखलअंदाजी बिल्कुल भी सहन नहीं होती है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, इन्हें एक बार किसी पर गुस्सा आ जाए तो इन लड़कियों को शांत करना बेहद मुश्किल हो जाता है। स्वभाव से थोड़ी अंहकारी होने के कारण ये जल्दी किसी को माफ नहीं करती हैं। ऐसे में इन्हें मनाने के लिए सामने वालों को काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं।


वृश्चिक राशि

इस राशि की लड़कियां तेज दिमाग, स्वतंत्र ख्यालों व मनमौजी होती है। ये अपनी लाइफ में किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं करती है। इन्हें ऐसे पार्टनर की तलाश रहती हैं जो इन्हें अच्छे से समझें और साथ दें। वहीं एक बार किसी से नाराज होने पर ये जल्दी शांत नहीं होती है। ऐसे में इनका गुस्सा उतारने के लिए सामने वाले को कई कोशिशें करनी पड़ती है।

ऐसे में ज्योतिषशास्त्र अनुसार, इन राशियों की लड़कियां बेहद गुस्सैल होती है। इन्हें नाराज करने से पहले एक बार जरूर सोच लेना चाहिए। नहीं तो इन्हें मनाने में कई पापड़ बेलने पड़ सकते हैं।

 

 

Content Writer

neetu