महा आलसी होती है ये लड़कियां, कहीं आप भी इस राशि की तो नहीं?

punjabkesari.in Monday, Oct 19, 2020 - 03:05 PM (IST)

ज्योतिषशास्त्र में राशियों को बहुत ही महत्व दिया जाता है। इससे व्यक्ति के स्वभाव, गुण व दोषों के बारे में पता लगाया जा सकता है। ऐसे में बात अगर लोगों के काम करने की करें तो कुछ लोग काम को मिनटों में खत्म कर देते हैं। मगर इसके विपरित कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो काम करने में घंटे लगा देते हैं। ऐसे में जो लोग एक ही काम को लेकर बैठे रहते हैं, उन्हें आलसी कहा जा सकता है। ऐसे लोगों काम टालना अच्छा लगता है। इनके इसी नेचर के चलते इन लोगों को बाद में पछताना पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको ऐसी 4 राशियों की लड़कियों के बारे में बताते हैं, जो महा आलसी की लिस्ट में आती है...

मेष राशि (21 मार्च - 19 अप्रैल)

आलसी लोगों की लिस्ट में पहला नाम मेष राशि की लड़कियों का आता है। दिमाग से तेज होने के चलते ये बैठे- बैठे की समस्या का हल निकाल देते हैं। मगर जहां बात कहीं जाने की हो तो इन्हें यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। ये लड़कियां शारीरिक नहीं बल्कि दिमागी तौर पर काम लेना सही समझती है। इनके इसी आलस के चलते ये अपने पार्टनर या फैमिली मैंबर्स के साथ बनाया प्लान भी बिगाड़ देती है। ये लड़कियां चीज को न खुद एन्जॉय करती है और न ही दूसरों को करने देती है। इन्हें हर काम छोड़ कर बिस्तर पर पड़े रहना पसंद होता है। 

PunjabKesari

वृषभ राशि ( 20 अप्रैल - 21 मई)

इस राशि की लड़कियां दिमाग से तेज होने से ऐसे कामों को करने में ही ध्यान देती है, जिसके फीजिकल मेहनत न करनी पड़े। ज्यादा मेहनत या स्ट्रैस वाला काम मिलने पर ये उसे टालने पर ही लगी रहती है। बात इनके करियर की करें तो ये वहां पर अब आलस को थोड़ा भूल जाते हैं। ऐसे में जिंदगी में एक अच्छा मुकाम हासिल करती है। मगर अपनी पर्सनल लाइफ में ये लड़कियां महा आलसी होती है। ऐसे में इनके इस नेचर के चलते इनके परिवार के सदस्य इनसे नाराज रहते हैं। 

सिंह राशि (23 जुलाई- 22 अगस्त)

आलस के मामले में इस राशि की लड़कियां सबसे ऊपर होती है। किसी भी काम के लिए ये हां तो कर देती है। मगर इनके आलस के चलते कभी भी काम को पूरा नहीं कर पाती है। ये अपनी मर्जी की मालकिन होती है। ऐसे में ये अपनी रूचि के मुताबिक काम करती है। अगर तो काम इनके पसंद का है तो ये दिन- रात एक कर उसे पूरा करेगी। इसके विपरित काम में दिलचस्पी न होने पर ये उसे टालने में देर नहीं लगाती है। ये शारीरिक मेहनत करने की जगह अपनी बातों से काम को खत्म करने में भरोसा रखती है। हाजिर जबावी होने के चलते ये हर किसी को अपनी बातों से इंप्रेस कर देती है। 

PunjabKesari

मीन राशि ( 19 फरवरी - 20 मार्च)

इस राशि की लड़कियां आलस से भरी होती है। क्रिएटिव व हर काम को अलग तरीके से देखने के कारण ये हर चीज को कम समय में करना सही समझती है। ये लड़कियां हर काम में शॉर्टकट्स की तलाश में रहती है। इनमें गुस्सा अधिक और सहनशीलता की कमी होती है। ऐसे में ये छोटी- सी बात का भी स्ट्रैस ले लेती है। साथ ही खुद को कमजोर समझने की सोच को लेकर ये लड़कियां किसी भी काम की जिम्मेदारी लेने से कतराती है। इन्हें अपनी अलग व सपनों की दुनिया में रहना अच्छा लगता है। ऐसे में काम को छोड़ घंटों एक ही जगह पर बैठी रहती है। ऐसे में हम कह सकते हैं तो कि ये बहुत ही आलसी होती है। इसके साथ ही ये ऐसे लोगों के साथ दोस्ती करना भी पसंद नहीं करती है, जो बेहद एनर्जेटिक हो। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static