दिल तोड़ने में माहिर होती है इन 3 राशियों की लड़कियां!

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2020 - 01:04 PM (IST)

हर कोई अपने स्वभाव से जाना जाता है। कोई बेहद रोमांटिक, खुशमिजाज और ईमानदार होता है। मगर कई बेहद गुस्से और बेपरवाह से होते हैं। अगर बात हम रिलेशनशिप की करें तो उसे स्ट्रांग बनाने के लिए दोनों तरफ से प्रयास किया जाना चाहिए। तभी रिश्ते में मिठास बनी रहती है। ऐसे में हर कोई अपना रिश्ता मजबूत और कायम बनाने की कोशिश करता है। मगर राशि के हिसाब से ऐसी 3 राशियां हैं जो अपने पार्टनर का दिल तोड़ने में बिल्कुल भी देर नहीं लगाती हैं। तो आइए जानते हैं वे कौन सी 3 राशियां हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि की लड़कियां स्वभाव से थोड़ी अहंकारी और गुस्से वाली होती हैं। इस बात पर कोई शक नहीं कि ये जिससे भी प्यार करती हैं। उसके लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। मगर इनके गुस्से के कारण ये पार्टनर का दिल दुखाने में टाइम नहीं लगाती हैं। इसके साथ ही इन्हें जल्दी अपनी गलती का अहसास भी नहीं होता है। ये दूसरों से पहले अपनी खुशी को देखती है। ऐसे में इन्हें सेलफिश कहा जा सकता हैं।

धनु राशि

इस राशि की लड़कियां बेहद समझदार और खुले विचारों वाली होती है। इसके साथ ही ये किसी भी दिल तोड़ने में माहिर होती है। पार्टनर से झगड़ा हो जाने पर ये सिचुएशन को संभालने की जगह उससे भागना बेहतर मानती है। असल में किसी भी रिश्ते में आपसी समझदारी और सहयोग जरूरी होता है। ऐसे में धनु राशि की लड़कियों को इस बात को समझने की कोशिश करनी चाहिए।

मकर राशि

इस राशि की लड़कियां मूडी नेचर की होती है। इन्हें हर काम अपने मुताबिक करना पसंद आता है। इन्हें जल्दी किसी बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। कुछ सही न लगने पर ये सामने वाले का दिल तोड़ने में भी देर नहीं लगाती है।

Content Writer

Anjali Rajput