पार्टनर से हमेशा 10 बातों का पर्दा रखती हैं लड़कियां!

punjabkesari.in Wednesday, Oct 03, 2018 - 05:17 PM (IST)

लवर्स के बीच कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन्हें बिना कहे ही समझना पड़ता है। वैसे ही लड़कियों के मन में कई बातें ऐसी होती है जिन्हें वह अपने ब्वॉयफ्रैंड या पति से बयां नहीं कर पाती है। मगर मन ही मन में चाहती है कि काश उनका पार्टनर उनकी फिलिंग को समझ पाए। चलिए आज हम आपको लड़कियों के मन की उन्हीं बातों के बारे में बताते हैं जिन्हें लड़कियां दिल में राज बनाकर रखती हैं। 

 

 

1. खुद की तारीफ सुनना
लड़कियां जब प्‍यार में होती हैं तो एक्‍सट्रा सजती-संवरती हैं क्‍योंकि वह अपने पार्टनर के मुंह से खुद की तारीफ सुुनना पसंद करती है लेकिन कभी उसे जाहिर नहीं होने देती। 

 

 

2. केयरिंग पाटर्नर 
हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर केयरिंग और सपोर्ट करने वाला हो लेकिन कभी इस बात को उसके सामने जाहिर करना नहीं चाहती।  

 

 

3. पार्टनर के पास्‍ट 
हर किसी के लाइफ के कुछ राज होते हैं जिसे वह किसी से जाहिर नहीं करना चाहते है लेकिन लड़की हमेशा अपने पार्टनर के पास्ट की बातें जानने को इच्छुक रहती है। इसलिए अपनी पार्टनर से कुछ भी न छिपाए बल्कि उसके साथ हर बात शेयर करें। 

 


4. सलाह देने से बचें 
लड़के अक्सर गर्लफ्रैंड या पत्नी की समस्‍या सुने बिना अपने सुझावों को उनपर थोपने लगते हैं। ऐसा करने से बचें क्‍योंकि लड़कियों को इस तरह की बातें बिल्कुल पसंद नहीं होती। 

 

 

5. खत्‍म न हो रोमांस 
प्यार मिलने यानी शादी के कुछ समय बाद लड़के पार्टनर की केयर करना बंद कर देते हैं और रिश्‍ते में रोमांस की कमी भी आने लगती है। ऐसा कभी भी न करें क्योंकि लड़कियों को रिश्‍ते में रोमांस चाहिए होता है। 

 

 

6.कमियों को जानना
लड़कियों को जितनी पसंद तारीफ होती है उतना ही अच्छा उन्हें अपनी कमियों को जानने में लगता है लेकिन यह सब भी वह पार्टनर से प्यार भरे लफ्जों में जानना चाहती है।   

 

 

7. सीक्रेट डिजायर्स
ऐसा हमेशा से रहा है कि शारीरिक संबंध से जुड़े टॉपिक पर लड़कियां खुलकर बात तो करना चाहती हैं लेकिन पाटर्नर सुनना पसंद नहीं करते। ऐसे में पार्टनर को चाहिए कि उनकी इच्‍छाओं को जाने।

 

 

8. मैनर्स बनाएं रखें 
हर लड़की चाहती है कि उसके पार्टनर में मैनर्स जरूर हो जैसे वह उसे हर जगह पर खास अहमियत और रिसपेक्ट दें। ये सब बातें एटिकेट्स का हिस्‍सा हैं इसलिए लड़कों को इनपर खास द्यान देना चाहिए।

 

 

9. आपकी खूशबू का एहसास 
एक शोध का मानना है कि महिलाओं को पुरुषों की बॉडी की स्‍मैल अच्‍छी लगती है और इसका एहसास वह हमेशा अपने करीब पाना चाहती है। 

 

 

10. सुख-दुख में हमसफर का साथ 
लड़के स्वभाव में थोड़े लापरवाह होने की वजह से लड़कियों की मन की बात समझ नहीं पाते। ऐसा बिल्कुल न करें। आपकी पाटर्नर को जब भी आपकी जरूरत हो तो उसका पूरा साथ देने की कोशिश करें, फिर चाहे वो सुख हो या दुख।
 

Content Writer

Sunita Rajput