पैसे नहीं, इन लड़कियों को चाहिए पार्टनर का अटेंशन

punjabkesari.in Sunday, Nov 29, 2020 - 01:12 PM (IST)

सभी पर उनकी राशि का प्रभाव पड़ता है। कुछ लड़कियां स्वभाव से जिद्दी तो कुछ बेहद ही कोमल होती है। बात अगर रिलेशनशिप की करें तो कुछ लड़कियां ऐसी होती है, जिन्हें पैसों से ज्यादा अपने पार्टनर के अटेंशन की जरूरत होती है। ऐसे में ये हर हाल में पार्टनर का साथ चाहती है। अगर इनका साथी इनपर ध्यान ना दें तो ये खुद को असुरक्षित महसूस करती है। तो चलिए जानते हैं उन लड़कियों के बारे में...

मेष राशि

इस राशि की लड़कियां स्वतंत्र व आत्मविश्वासी होती है। साथ ही इन्हें ऐसे पार्टनर की तलाश होती है,जो इनका अच्छे से ख्याल रखें। मगर ये लड़कियां अपने साथी को लेकर बेहद पोजेसिव होती है। ऐसे में ये हर हाल में अपने पार्टनर का साथ चाहती है। इन्हें पार्टनर के मुंह से खुद की तारीफ सुनना व उनके साथ समय बीताना अच्छा लगता है।

कर्क राशि

इस राशि की लड़कियां भावुक किस्म की होती है। ऐसे में ये अपने पार्टनर से अटेंशन चाहती है। ये हर हाल में अपने साथी का साथ देती है। ऐसे में उनकी छोटी-बड़ी हर चीज का अच्छे से ख्याल रखती है। मगर साथी के पास ना होने पर भी ये उन्हें फोन या मैसेज करके बात करती है। असल में, ये लड़कियां अपने साथी से बेहद प्यार करने के चक्कर में उन्हें खोने से डरती है। ऐसे में इनके पार्टनर को भी चाहिए कि वे उनकी खुशी का ध्यान रखें। 

सिंह राशि

इस राशि की लड़कियों का ग्रह स्वामी सिंह होता है। ये लड़कियां हर समय पार्टनर को अपनी आंखों के सामने देखना पसंद करती है। साथी से थोड़ी-सी तारीफ सुन कर ही ये खुश हो जाती है। ऐसे में अगर आप इस राशि की लड़की को डेट कर रहे हैं तो उनकी तारीफ करके उन्हें स्पेशल फील करवाते रहे। इससे आपका रिलेशनशिप काफी स्मूद चलेगा। 

तुला राशि

तुला राशि की लड़कियां अपने रिलेशनशिप को बैलेंस रख कर चलती है। स्वभाव से रोमांटिक होने से ये पार्टनर के साथ मजबूत रिश्ता बनाती है। ये रिलेशनशिप को बनाएं रखने के लिए साथी से भी उतनी ही उम्मीद रखती है, जितनी की ये कोशिश करती है। 

वृश्चिक राशि

ये लड़कियां स्वभाव से जिद्दी और खुले विचारों की होती है। मगर अपने पार्टनर को लेकर थोड़ी पोजेविस होने से इन्हें उनकी अटेंशन की जरूरत होती है। साथ ही ये लड़कियां एक बार जिसके प्यार में पड़ती है। पूरी ईमानदारी के साथ रिश्ता बनाती है। ऐसे में अगर आप इस राशि की लड़की को डेट कर रहे हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि इनके सामने झूठ ना बोले। 
 

Content Writer

neetu