सिर्फ जेंटलमैन में ही होती हैं ये 9 खूबियां, लड़कियां हो जाती हैं फिदा

punjabkesari.in Friday, Jan 14, 2022 - 01:54 PM (IST)

हर लड़की अपने पार्टनर में कुछ खूबियां चाहती हैं। लगभग सभी लड़कियों की इच्छा होती है कि उनका पार्टनर जेंटलमैन हो और उनका व्यवहार भी अच्छा हो। कई बार लड़के मजाकिया अंदाज में लड़कियों की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाते हैं लेकिन कई बार यह उन्हें बचकाना लग सकता है क्योंकि लड़कियों को जेंटलमैन टाइट पुरुष ज्यादा पसंद आते हैं। आज हम आपको जेंटलमैन वाली कुछ ऐसी खूबियां बताएंगे, जिनपर लड़कियां फिदा हो जाती हैं।

सभ्य तथा संतुलित व्यवहार

हर लड़की को ऐसे लड़के पसंद होते हैं जो मर्यादित , सभ्य और अच्छा व्यवहार करते हो। ऐसे लड़कों के साथ लड़कियां कम्फर्टेबल भी महसूस करती हैं।

जरा उनकी भी सुनें

अगर आप लड़की की बातें सुनते समय इधर-उधर देखने लगते हैं तो आपकी यह आदचत उन्हें नाराज कर सकती हैं। हर लड़की चाहती है कि उनका पार्टनर उनकी बात को ध्यान व आराम से सुनें।

इन आदतों को सुधारें

कहीं भी थूकना, छींकते या जम्‍हाई लेते समय मुंह पर हाथ न रखना जैसी कई छोटी-छोटी आदतें हैं जो लड़कियों को पसंद नहीं आती। ऐसे में किसी लड़की को इम्प्रेस करना है तो यह छोटे-छोटे मैंनर्स याद रखें।

तारीफों के पुल न बांधे

अपने तारीफ खुद करने वाले लड़के भी लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं आते, फिर भले ही आप सच क्‍यों न बोल रहे हो। ऐसे खुद की अधिक तारीफ करने से बचें।

आगे-पीछे घूमने से बचें

भले ही आप उनके कितना भी प्यार करते हो लेकिन अपने आगे-फीचे, या उनपर नजर रखने वाले लड़के लड़कियों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं। लड़कियों को गंभीर स्वभाव वाले लड़के पसंद होते हैं।

रोक-टोक ना करें

लड़कियों को अपना आजादी और आत्‍मसम्‍मान बहुत प्‍यारा होता है इसलिए उनपर रोक-टोक या पाबंधियां लगाने की कोशिश बिल्कुल ना करें। साथ ही बिना इजाजत उन्हें छूने से भी बचें।

सम्‍मान करें

स्‍त्रियों को सम्‍मान करना भद्र पुरुष की सबसे पहली निशानी मानी जाती है। ऐसे में ध्यान रखें कि अपने पार्टनर के साथ सिर्फ उनकी ही नहीं बल्कि बाकी लड़कियों का भी सम्मान करें और किसी के बारे में अपशब्द ना कहें।

थोड़ा सा केयरिंग होना

लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत पसंद होते हैं जो केयरिंग के होते हैं। अपनी गर्लफ्रेंड की छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखें। इसके साथ ही छोटी-छोटी डेट्स जैसे आप पहली बार कब और कहां मिले थे, उनका जन्मदिन या कोई स्पैशल डे ना भूलें।

बात-बात पर गाली ना दें

कई लड़कों को आदत होता है कि वो बात-बात पर गाली देते है लेकिन लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्‍कुल भी पसंद नहीं होते। अगर लड़की का इंप्रेस करना है तो उनके सामने अच्छी तरह व्यवहार करें।

Content Writer

Anjali Rajput