दाढ़ी वाले मर्द पर ज्यादा भरोसा करती हैं औरतेंः रिसर्च

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 06:50 PM (IST)

दाढ़ी के साथ पुरुषों की पर्सनेलिटी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। आमतौर पर लड़के क्वीनशेव होते हैं लेकिन आजकल बीयर्ड रखने का भी ट्रेंड खूब चल रहा है। लड़कियां भी क्लिनशेव के लड़कों के मुकाबले दाढ़ी वाले पुरुषों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं। हाल ही में लाइफस्टाइल को लेकर हुए एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि जिन पुरुषों की दाढ़ी होती है वे लंबे समय तक रिश्ता निभाते हैं। 

रिलेशनशिप के लिए बेहतर माने जाते दाढ़ी वाले पुरुष

नए शोध के अनुसार, वेल ग्रूम्ड बीयर्ड वाले पुरुष लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में यकीन रखते हैं। महिलाएं भी अपने रिलेशनशिप को लेकर उन लड़कों पर भी भरोसा करती है जिनकी पर्सनेलिटी भी हो और दाढ़ी भी। पिछले कुछ सालों के ट्रेंड पर नजर डालें तो मैन फैशन में लड़कों की सोच में भी बदलाव आया है। वे अपने हेयरस्टाइल और दाढ़ी पर पहले से ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। अब बड़ी तादाद में पुरुष रखना पसंद करते हैं।  

दाढ़ी वाले पुरुषों को ज्यादा रेटिंग

‘जर्नल ऑफ इवोल्यूशन बायोलॉजी’ में प्रकाशित ‘द मस्क्यूलिनिटी पैराडॉक्स’ नामक रिसर्च में यह बात सामने है कि महिलाएं भी दाढ़ी वाले पुरुषों पर भरोसा करती हैं। इस अध्ययन में 8 हजार 520 महिलाओं को शामिल किया गया, महिलाओं को उनकी पसंद के अनुसार दाढ़ी वाले और बिना दाढ़ी वाले पुरुषों को रेटिंग देने के लिए कहा गया जिसमें दाढ़ी वाले पुरुषों की संख्या ज्यादा पाई गई। जिन पुरुषों के चेहरे पर पूरी दाढ़ी थी उन्हें महिलाओं ने मैरिज मैटिरियल (शादी योग्य) बताया।

दाढ़ी वाले पुरुष लगते हैं ज्यादा आकर्षित

इसके अलावा अध्ययन में यह बात भी सामने आई कि हल्की दाढ़ी वाले पुरुषों को महिलाओं ने बिना दाढ़ी वाले और पूरी दाढ़ी वाले पुरुषों से अधिक आकर्षित माना। 

Content Writer

Priya verma