प्यार होते ही ऐसे बदल जाती है लड़कियों की जिंदगी

punjabkesari.in Sunday, Dec 03, 2017 - 05:10 PM (IST)

आपने भी कभी न कभी किसी से प्यार किया होगा। जब भी कोई प्यार में पड़ता है तो उसकी आदतों में कई तरह के बदलाव आते हैं। लड़का हो या लड़की, यह बदलाव दोनों में देखने को मिलते हैं लेकिन आज हम लड़कियों के बारे में बता रहे है। प्यार में पढ़ने के बाद लड़कियों में बहुत से बदलाव आते है। आज हम आपको उन्हीं आदतों के बारे में बताएंगे और उसका कारण भी। 

 

1. नींद कम आना


जब कोई लड़की प्यार में पड़ती है तो हर वक्त अपने प्रेमी के बारे सोचती रहती है। रात को घंटों अपने आने वाले और बीते हुए खूबसूरत पलों के बारे में सोचती रहती है। इसी वजह से उसे नींद भी कम ही आती है। 

2. खूबसूरती पर ध्यान


प्यार में पड़ने के बाद लड़कियां अपनी खूबसूरती पर पहले से ज्यादा ध्यान देना शुरू कर देती है, ताकि उसका लवर उसकी तरफ ज्यादा ध्यान दें।

3. मोबाइल में बिजी रहना


हर समय अपने फोन पर बातें या फिर चैट करती दिखाई देती है। जैसे मानों फोन ही उसकी दुनिया बन जाता है।

4. मोबाइल लॉक रखना
प्यार में पड़ने पर लड़की अपने फोन को लॉक लगा कर रखना शुरू कर देती है। वह लॉक अपने लवर द्वारा दिए गए नेम को रखती है, ताकि कोई चाह कर भी उसका लॉक न खोल सकें।

5. दोस्तों से दूरी


लड़की प्यार में होती है तो उसकी दुनिया सिर्फ उसके लवर तक ही सीमित हो जाती है। हर वक्त अपने लवर के साथ बिताने लगती है और अपने दोस्तों से दूर रहना शुरू कर देती है। 

6. रोमांटिक सॉन्ग सुनना
लड़कियां प्यार में पड़ने के बाद रोमांटिक सॉन्ग सुनना शुरू कर देती है। गाना सुनते-सुनते अपने प्रेमी के बारे में सोचने लगती है। उसे ऐसे लगने लगता है जैसे गाने उसी के लिए बने है। 

7. अपने में मस्त रहना
अपने आप में मस्त रहना शुरू कर देती है। अपने घरवालों के बजाएं अपने फोन पर बिजी हो जाती है। वह अकेले रहकर ही खुश रहती है।
 

Punjab Kesari