अपने शुभ कदम से खुशहाली लाती हैं ये लड़कियां, ससुराल वालों के लिए होती लक्की

punjabkesari.in Tuesday, Dec 21, 2021 - 03:54 PM (IST)

हमारी राशि की तरह जन्म तारीख भी बेहद मायने रखती है। इससे भी किसी के स्वभाव, पसंद-नापसंद आदि से जुड़ी बातों का जाना जा सकता है। वहीं अंक ज्योतिष अनुसार, किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख में पैदा हुई लड़कियों का मूलांक 3 माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, ये ससुराल वालों के लिए बेहद ही भाग्यशाली मानी जाती है। ये जिस घर में भी शादी करके जाती हैं अपने से खुशियों लेकर जाती हैं। ऐसे में इनके जीवन में किसी चीज की कोई कमी नहीं रहती हैं।

स्वाभिमानी

तारीख 3 में जन्मीं लड़कियां स्वाभिमानी स्वभाव की होती है। ये अपनी कड़ी मेहनत से जीत हासिल करने में विश्वास रखती है। ऐसे में ये जल्दी ही सफलता को पाती है।

पैसों की धनी

इस मूलांक की लड़कियां अपने दम पर खूब पैसा कमाती हैं। ऐसे में आर्थिक तौर पर ये काफी मजबूत होती है। इन्हें जीवन में आर्थिक परेशानी का सामना कम ही करना पड़ता है।

PC: Freepik

भाग्यशाली

ये लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती है। ये जीवन में हर सुख-सुविधा का आनंद मानती है। वहीं इनके साथ जुड़ा हर रिश्ता भी इसके साथ कुछ को सौभाग्याली मान सकता है।

ससुराल वालों के लिए लक्की

भाग्यशाली होने के साथ ये लड़कियां ससुराल वालों के लिए भी लक्की मानी जाती है। ये जिस घर में भी जाती हैं अपने साथ सुख-समृद्धि व खुशियां लेकर प्रवेश करती है।

वैवाहिक जीवन सुखद

ज्योतिषशास्त्र अनुसार, तारीख 3 में जन्मीं लड़कियां पार्टनर के दिल पर राज करती हैं। ये पार्टनर का बखूबी ध्यान रखती हैं। इनके शादी करने वाला खुद को लक्की कह सकता है। इसके साथ ही इनका वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है।

PC: Freepik

समाज में कमाती खूब नाम

ये लड़कियां अपने मेहनत के बल पर समाज में खूब मान-सम्मान कमाती है। ये नौकरी व कारोबार में खूब तरक्की करती है। ऐसे में ये करियर में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सक्षम होती है।

चुनौतियों का डटकर सामना करने वाली

तारीख 3 में पैदा हुई लड़कियों का जीवन संघर्षशील होता है। ये जीवन में आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करते हुए जीत हासिल करती हैं। ये परिस्थिति से डरने या घबराने की जगह पर निडरता से उसका सामना करने में विश्वास रखती है।

दूर की सोचने वाली

ये लड़कियां दूरदर्शी होती हैं। ये हमेशा आगे की जिंदगी के बारे में सोचती व सही फैसला लेती है। इनके बारे में कहा जाता है कि ये भविष्य में होने वाली घटनाओं को भी भांप लेती है। ऐसे में ये हर परिस्थिति में खुद को ढालने में सक्षम होती है।

PC: Freepik

आत्मनिर्भर

ये लड़कियां किसी काम को लेकर दूसरों पर निर्भर रहना पसंद नहीं करती हैं। ये हर कार्य को आत्मनिर्भर होकर करती हैं। ऐसा कोई काम नहीं होगा जो इनके द्वारा कर पाना मुश्किल होगा। अपने इस गुण के चलते ये कार्यस्थल में तेजी से आगे बढ़कर एक अलग पहचान बना लेती हैं।

 

 

Content Writer

neetu