परिवार के लिए लक्की होती है यह बेटी, घर लाती है तरक्की और भाग्य!

punjabkesari.in Wednesday, Jan 20, 2021 - 11:24 AM (IST)

हिंदू धर्म में लड़कियों को देवी का रूप मानने से उन्हें बेहद ही भाग्यशाली समझा जाता है। मगर बात ज्योतिषशास्त्र की करें तो असल में कुछ विशेष महीनों में पैदा हुई लड़कियों पर भगवान की खास कृपा होती है। इसलिए ये लड़कियां अपने घर-परिवार व ससुराल वालों के लिए बेहद लक्की मानी जाती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि इन लड़कियों के पैर देवी लक्ष्मी के चरणों की तरह होते हैं। ऐसे में इनके पैर घर पर पड़ते ही चारों तरफ सुख-समृद्धि व खुशियों भरा माहौल बन जाता है। तो चलिए जानते हैं उन खास महीनों के बारे में...

मार्च 

इस महीने में पैदा हुई लड़कियों की किस्मत काफी तेज होती है। साथ ही ये अपनी अच्छी किस्मत का फायदा अपने परिवार को देती है। इसके अलावा माना जाता है कि मार्च महीने वाली लड़कियों पर भगवान जी की विशेष कृपा होती है। ऐसे में ये अपने मायके और ससुराल दोनों के लिए लक्की साबित होती है।

जुलाई 

जुलाई मास में पैदा हुई लड़कियां अपने परिवार के लिए बेहद ही लक्की होती है। दिमाग से तेज होने से ये समाज में खूब नाम कमाती है। ऐसे में इन्हें जिंदगी में खूब यश मिलता है। ये जिस भी चीज को पाने की चाह रखती है। उसे हासिल करके ही मानती है। अपनी सफलताओं के साथ ये अपने परिवार का भी नाम रौशन करती है। 

सितम्बर 

इस महीने पैदा हुई लड़कियां तेज दिमाग और समझदार होती है। ये किसी भी चीज व काम में जल्दबाजी करने की जगह सोच-समझ कर फैसला लेना सही समझती है। ऐसे में अपनी बुद्धि व विवेक से किसी भी परेशानी का जल्दी ही हल निकालने में माहिर होती है। साथ ही ये लड़कियां अपने साथी व घर के सदस्यों का खूब ध्यान रखती है। उनकी खुशी व पसंद का अच्छे से ध्यान रखने के साथ हर हाल में उनका साथ देती है। 

नवम्बर 

इस महीने जन्मीं लड़कियां मिलनसार व केयरिंग होती है। ऐसे में ये अपने घर-परिवार का अच्छे से ध्यान रखने के साथ हमेशा उनमें एकता बनाकर रखती है। इनके घर में होने से आसपास का माहौल हमेशा खुशियों से भरा रहता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये लड़कियां एक आदर्श बेटी और बहू साबित होती है। दिमाग से तेज मेहनती होने से ये लड़कियां जीवन में खूब नाम कमाती है। साथ ही अपनी मेहनत से सफलता की ऊंचाइयों को छूती है। ऐसे में ये आर्थिक तौर पर भी बेहद मजबूत होती है। साथ ही अपने परिवार को भी आर्थिक तौर पर मदद करती है। 
 

Content Writer

neetu