Parineeti-Raghav की शादी में लड़कीवालों का दिखा अलग ही अंदाज, दुल्हन की दोस्त सानिया ने लूटी महफिल

punjabkesari.in Monday, Sep 25, 2023 - 12:34 PM (IST)

बी-टाउन की शादियों में सिर्फ दूल्हा-दुल्हन ही नहीं बल्कि मेहमानों पर भी खास फोकस किया जाता है। कपल के साथ- साथ लोगों को शादी में शामिल हुए मेहमानों की तस्वीरों का भी खास इंतजार रहता है। सांसद राघव चड्‌ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का लुक तो हम सभी ने देख लिया अब दिखाते हैं उनके खास दोस्तों का लुक। 


राघव- परिणीति की इस रॉयल शादी में मेहमान भी रॉयल शामिल हुए। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान के अलावा  टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और मनीषा मल्होत्रा ने भी इस शादी में शिरकत की थी। ऐसे में उन्होंने सजने- संवरने में कोई कमी नही छोड़ी। सभी का एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिला।


फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी से अपने एक लुक की तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने इस खास मौके पर हल्के रंग की शेरवानी पहनी थी और इसे सफेद पैंट और मैचिंग दुपट्टे के साथ पेयर किया था। 


वहीं सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर  एक शानदार तस्वीर शेयर की है,  जिसमें दोनों बहुत गॉर्जियस लग रही हैं।  इस मिरर सेल्फी में सानिया रेड और ग्रीन कलर के शरारा सेट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, उन्होंने चोकर सेट और पोनीटेल से अपने लुक को पूरा किया है। वहीं, ग्रीन साड़ी में अनम मिर्जा कहर ढा रही हैं।


परिणीति की करीबी दोस्त संजना बत्रा ने भी शादी से अपना लुक शेयर किया। उन्होंने फ्लोरल टू-पीस आउटफिट पहना था, जिसके साथ खूबसूरत मैचिंग जैकेट कैरी किया है। सभी मेहमानों का लुक बेहद रॉयल लग रहा है। 

Content Writer

vasudha