दहेज में मिल रहे हैं 1200 करोड़,फिर भी नहीं कर रहे शादी!

punjabkesari.in Tuesday, Jan 10, 2017 - 05:18 PM (IST)

लाइफ्सटाइल: अपनी बेटी को दुल्हन बने देखना हर मां-बाप का सपना होता है। कुछ लोगोें की बेटीया तो होती है लेकिन दहेज न दे सकने के कारण उनको सादे तरीके से ही शादी करनी पड़ती हैं। आज हम जिस पिता की बात कर रहे हैं वह अपनी बेटी की शादी के लिए 1200 करोड रूपय देने के लिए तैयार है। इतनी बड़ी रकम ऑफर करने के बाद भी कोई उससे शादी नहीं करना चाहता। 
 

हांगकांग के एक बहुत बड़े बिजनेसमैन सेसिल चाओ जे सुंग अपनी खूबसूरत बेटी के लिए लड़के की तलाश में हैं। इसकी वजह उनकी बेटी का समलैंगिग होना है। जी हां जिनि चाओ नाम की इस लड़की से कोई लड़का शादी नहीं करना चाहता। इसके लिए वह लगातार 4 सालों से मीडिया में छाई हुई हैं। 


पिता के लगातार पूछने पर उनकी लड़की ने यह बात कबूल की कि वह लैस्बियन है और किसी लड़की के साथ रिलेशनशिप में है। यह बात सुंग के लिए बहुत हैरानी वाली थी। इस कारण ही इस पिता ने बेटी के साथ शादी करने वाले लड़के को 400 करोड़ देने का ऑफर भी दे डाला था। इसके बावजूद भी लड़के इसकी सच्चाई जानने पर शादी के लिए राजी नहीं हुए। 


अब दोबारा पिता को बेटी की शादी का फिक्र सता रहा है और इस बार उन्होंने रकम को भी बढ़ा दिया है। इससे बावजूद भी उनको आशा की कोई किरण दिखाई नहीं दे रही। बेटी ने भी पिता की इस बात को नकारते हुए शादी के लिए मना कर दिया है। 

Punjab Kesari