लड़की ने यूट्यूब पर वीडियो देख कर लिया  खुद का अबॉर्शन, बॉयफ्रेंड ने दी थी सलाह

punjabkesari.in Tuesday, Sep 28, 2021 - 11:13 AM (IST)

सोशल मीडिया हमारी जिंदगी में कई बदलाव लेकर आया है, इसके जरिए आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। लेकिन कई बार इसका गलत इस्तेमाल आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ 24 साल की लड़की  के साथ, जिसने  यूट्यूब वीडियो देखकर  खुद का अबॉर्शन कर लिया। अब वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही हैं। 


सालों से हो रहा था बलात्कार


यह घटना है  महाराष्ट्र के नागपुर की।  24 साल की की पीड़िता का आरोप है कि उसका प्रेमी उसे शादी का झांसा देकर कई सालों से  रेप कर रहा था आरोपी अक्सर उसे बाहर घुमाने ले जाता था। जहां उसके साथ 50 से ज्यादा बार बलात्कार हुआ। जब वह गर्भवती हो गई तो उसके प्रेमी ने ही उसे यूट्यूब वीडियो देखकर और उसमें बताई गई दवाएं लेकर भ्रूण का गर्भपात करने की सलाह दी। 

आरोपी काबू 


सेल्फ अबॉर्शन के दौरान लड़की ने घर और रसोई में रखी चीजों का इस्तेमाल किया। खुद गर्भनाल काटने से उसकी  तबीयत खराब हो गई और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।  ​पीड़िता का आरोप है कि प्रेमी ने उसे अबॉर्शन के लिए मजबूर किया क्योंकि वह पहले से शादीशुदा और एक बच्चे का बाप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


 

Content Writer

vasudha