जेल में बंद आसाराम बापू फिर विवादों में, यूपी के आश्रम में कार से मिला बच्ची का शव

punjabkesari.in Friday, Apr 08, 2022 - 02:37 PM (IST)

नाबालिग से बलात्कार के एक मामले में उम्रकैद की सजा भुगत रहे आसाराम बापू अब नई मुसीबत में फंस गए हैं।  उनके एक आश्रम के अंदर खड़ी ऑल्टो कार में एक लड़की का शव मिला है, जिससे हड़कंप मच गया है। अपने घर से 4 दिन पहले गायब हुई लड़की का आश्रम से शव मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है।


यह घटना है उत्तर प्रदेश के बहराइच रोड स्थित आसाराम बापू के आश्रम की, जहां कई दिनों से खड़ी कार के अंदर लापता लड़की का शव मिला। जानकारी के अनुसार कार के अंदर से काफी दुर्गंध बआ रही थी, जिसके बाद कार को खाेलकर देख तो उसके अंदर शव मिला। तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।


शव मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम आश्रम और गाड़ी की जांच पड़ताल में जुट गई है।  जांच में पता चला कि लड़की का घर आश्रम से कुछ दूरी पर है और वह घर से 4 दिन पहले लापता हुई थी वहीं बच्ची की मां ने बताया कि मंगलवार रात से उनकी बेटी लापता हो गई थी। उसे कई जगह ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। महिला ने बताया कि- कुछ साल पहले उनके  पति भी अचानक लापता हो गए थे। उनका कहना है कि जिन लोगों ने मेरे पति को लापता किया है, उन्हीं लोगों ने मेरी बच्ची की हत्या की 


बता दें कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की एक नाबालिग लड़की द्वारा कथित तौर पर आसाराम पर जोधपुर के बाहरी इलाके में स्थित अपने आश्रम में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद उन्हें 2013 में गिरफ्तार किया गया था।  2013 से ही आसाराम जोधपुर की सेंट्रल जेल में सजा काट रहे है और कई बार बीमारी के बहाने उसने कोर्ट में अंतरिम जमानत याचिका पेश किया था। लेकिन आज तक ट्रायल कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट ने आसाराम बापू की सभी कोशिशें नाकाम रही हैं। 

Content Writer

vasudha