शरीर की 5 परेशानियों को दूर करता है गिलोय

punjabkesari.in Friday, Apr 07, 2017 - 04:30 PM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत): गिलोय, यह दिखने में पान के पत्ते की तरह लगता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, फास्‍फोरस और स्टार्च भरपूर मात्रा में पाया जाता है। गिलोय शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में काफी मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर में खून की कमी को भी पूरा करता है। जानिए इसके ऐसे ही और फायदे...

 

1. जलन

जलन दूर करने में गिलोय काफी कारगार है। अगर आपके शरीर के किसी भी हिस्से में जलन हो रही तो ऐसे में आप गिलोय का सेवन कर सकते हैं। दिन में 2 या 3 बार इसका काढा पीने से जलन दूर हो जाती है। 

2. पीलिया

गिलोय का सेवन पीलिया में भी बहुत फायदेमंद है। इसके लिए गिलोय के पत्तों को पीसकर उसका रस निकाल लें, फिर इस रस को एक गिलास मट्ठे में मिलाकर इसका सेवन करें। 

3. मोटापा कम करें

मोटापा कम करने के लिए आप गिलोय का सेवन कर सकते हैं। रोजाना सुबह-शाम गिलोय और त्रिफला चूर्ण को शहद के साथ लें।

4. खुजली 

खुजली दूर करने में गिलोय काफी मददगार है। गिलोय के पत्तों को हल्दी के साथ पीसकर खुजली वाले स्थान पर लगाइए या सुबह-शाम गिलोय का रस शहद के साथ मिलाकर सेवन करें।

5. कान दर्द

अगर आपके कान में दर्द हो रहा है तो ऐसे में आप गिलोय का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके पत्तों का रस निकाल कर गुनगुना कर लें। फिर इसी रस को कान में डालें। आपको दर्द में काफी आराम मिलेगा।

Punjab Kesari