बच्चे की पहली लोहड़ी पर गिफ्ट देने के बेस्ट रहेगी ये चीजें

punjabkesari.in Tuesday, Jan 12, 2021 - 01:41 PM (IST)

लोहड़ी का त्योहार हर साल 12-13 जनवरी को मनाया जाता है। पंजाब में नई विवाहित जोड़ी और बच्चे की पहली लोहड़ी बेहद ही खास होती है। ऐसे में लोग अपने रिश्तेदारों, फ्रेंड्स आदि के साथ मिल कर इस शुभ दिन को मनाते हैं। बहुत से लोग पार्टी भी आयोजित करते हैं। बच्चे की पहली लोहड़ी की अलग ही धूम होती है। ऐसे में लोग पार्टी करके अपनी खुशी को जाहिर करते हैं। साथ ही आने वाले मेहमान बच्चे को आर्शीवाद देने के साथ शगुन के तौर पर पैसे या गिफ्ट्स देते हैं। ऐसे में अगर आप किसी बच्चे की पहली लोहड़ी पर जाने पर उसके लिए गिफ्ट लेने की सोच रहे हैं तो चलिए आज हम आपको कुछ बेहतरीन आइडियाज देते हैं। ऐसे में आप छोटे बच्चे के लिए खास उपहार ले सकते हैं, जो उसके काम भी आए। 

छोटे बच्चों को खिलौने देना बेस्ट ऑप्शन है।

ऐसे में आप इस लोहड़ी बेबी गर्ल को बार्बी सेट और बेबी बॉय को टेडी बियर गिफ्ट कर सकते हैं। 

बच्चों को खाने में चॉकलेट सबसे ज्यादा पसंद होती है।

इसलिए आप उन्हें अच्छी कंपनी की चॉकलेट दें। 

आप चाहे तो लोहड़ी गिफ्ट के तौर पर बच्चे को मैग्नेटिक स्केच बोर्ड दे सकते हैं।

इससे बच्चा लिखने की प्रैक्टिस कर सकेगा। ऐसे में उसे लिखने में दिलचस्पी भी होगी। 

सर्दी हो या गर्मी बच्चों के लिए तो कपड़ों में ढ़ेरों ऑप्शन मिलते हैं।

ऐसे में आप उनके लिए अच्छी सी ड्रेस ले सकते हैं। 

छोटे बच्चों के खेलने के लिए प्ले टेंट हाउस विथ टनेल एंड बॉल पूल गिफ्ट करना भी सही रहेगा। 

इसमें बच्चा ्खेलने के साथ सुरक्षित भी रहेगा। 

बच्चे की पहली लोहड़ी पर उसे झुला देना भी सही रहेगा। साथ ही वह उसे 1-3 साल तक आसानी से इस्तेमाल कर सकता है।

इसके लिए आपको मार्किट या ऑनलाइन सही प्राइज में आराम से झुला मिल जाएगा। 

बच्चे वॉकर की मदद से बेहतर तरीके से चलना सीखता है।
 

ऐसे में आप उसके लिए वॉकर खरीद सकते हैं। 

Content Writer

neetu