Women's Day 2023: इस दिन अपने स्पेशल वन को खास गिफ्ट्स देकर बनाएं रिश्ते की डोर मजबूत

punjabkesari.in Wednesday, Mar 08, 2023 - 11:17 AM (IST)

हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में इंटरनेशनल विमेंस डे मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य है कि महिलाओं के अधिकारों को जागरुक करना। ये दिन महिलाओं के स्ममान के लिए समर्पित है। हर साल महिला दिवस एक खास थीम को ध्यान में रखकर मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के योगदान को सराहने का दिन है। इस खास दिन पर आप भी अपनी मां, बहन, पत्नी, बेटी, दोस्त को स्पेशव फील करने के लिए कुछ शानदार गिफ्ट्स दे सकते हैं। इन तोहफों को देखते ही उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाए...

जूलरी गिफ्ट करें
आप अपनी जिंदगी में मौजूद स्पेशल लेडीज को गिफ्ट में जूलरी दे सकते हैं। महिलाएं जूलरी की काफी शौकीन होती है। चाहें तो आप उनके पसंद के अनुसार, रिंग, ईयररिंग, नोज पिन या कोई अन्य जूलरी उपहार में दे सकते हैं।

किताबें
जिन महिलाओं को पढ़ने-लिखने का शौक है, उनके लिए बुक्स बेहतरीन तोहफा हो सकता है। यह एक ऐसा तोहफा है, जो ताउम्र आपके साथ रहता है। चाहें तो आप उनकी फेवरेट राइटर, फिक्शन, नॉन फिक्शन या साहित्य से जुड़ी अन्य किताब भी गिफ्ट कर सकते हैं।

प्लांट्स
आजकल तोहफे में लोग एक-दूसरे को प्लांट्स भी देने लगे हैं। यह गिफ्ट के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अगर आपके घर में किसी महिला को प्लांट्स का शौक है, तो आप उन्हें ये गिफ्ट जरूर दें। इसके अलावा आप फूलों का गुलदस्ता भी दे सकते हैं।

हैंडबैग

हैंडबैग्स की कितनी सारी वैरायटी है और महिलाओं को हैंडबैग्स कैरी करना काफी पसंद होता है। गिफ्ट में आप टोट, शोल्डर, स्लिंग या क्लासी हेंडबैग भी दे सकते हैं।

गिफ्ट हैंपर

इन दिनों गिफ्ट हैंपर काफी ट्रेंड में है। इसमें कई सारे गिफ्ट आइटम्स एक साथ पैक किए जाते हैं। चाहें तो आप हैंपर में ब्यूटी प्रोडक्ट्स, चॉकलेट्स या अन्य कई चीजों मिक्स कर अपनी लेडी लव को गिफ्ट कर सकते हैं।

उपहार में घड़ी दें

गिफ्ट के लिए आप घड़ी का चुनाव कर सकते हैं। आजकल मार्केट में कई तरह की घड़ी उपलब्ध है। चाहें तो आप स्मार्ट वॉच या समान्य वॉच का भी चुनाव कर सकते हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur