सड़क किनारे नजर आए जटायु! राह चलते लोग खड़े होकर क्लिक करने लगे फोटो
punjabkesari.in Sunday, Jul 27, 2025 - 04:38 PM (IST)

नारी डेस्क: दुनिया आज भी रहस्यों से भरी हुई है। धरती पर कई ऐसे जीव-जंतु मौजूद हैं जिनके बारे में हम सब कुछ नहीं जानते। जब कभी इन अज्ञात या दुर्लभ जीवों का कोई वीडियो या फोटो सामने आता है तो लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक ऐसा परिंदा नजर आ रहा है जिसे देखकर लोग उसे रामायण काल का 'जटायु' कह रहे हैं। इस वीडियो में एक बहुत ही विशाल और दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध दिखाई दे रहा है। इसे देखकर लोग कह रहे हैं कि उन्होंने ऐसा पक्षी पहले कभी नहीं देखा। यही वजह है कि इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसे जटायु कहा जाने लगा है।
आपको बता दें कि रामायण की कथा में जटायु एक ऐसा पवित्र और वीर पक्षी था जिसने माता सीता की रक्षा के लिए रावण से युद्ध किया था और अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। इस वीडियो को देखकर लोग भावनात्मक रूप से जुड़ रहे हैं और कह रहे हैं कि यह पक्षी उन्हें उसी जटायु की याद दिलाता है।
सड़क किनारे दिखा पक्षी, लोग खिंचवा रहे हैं फोटो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यस्त सड़क के किनारे यह विशालकाय गिद्ध खड़ा है। हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े और खतरनाक दिखने वाले पक्षी के पास लोग न सिर्फ जमा हो गए, बल्कि उसके साथ बिलकुल बिना डरे फोटो खिंचवाने भी लगे। यह पक्षी बेहद शांत भाव से वहीं खड़ा दिखाई दे रहा है। आसपास भारी भीड़ है, लेकिन वह न तो उड़ रहा है और न ही घबराया हुआ लग रहा है। यह देख कर हर कोई हैरान है कि इतना बड़ा पक्षी इंसानों के बीच कैसे शांत खड़ा है।
लगता है रामायण काल के जटायु आज भी पाए जाते है
— Sweta Srivastava (@swetasamadhiya) July 25, 2025
जय श्री राम pic.twitter.com/7tl4Dgo9bk
हिमालय में रहने वाला पक्षी, लेकिन दिखा शहर की सड़क पर
इस पक्षी का आकार और बनावट देखकर जानकारों का अनुमान है कि यह हिमालयी क्षेत्र में पाए जाने वाला गिद्ध हो सकता है। आमतौर पर ये पक्षी ऊँचाई वाले और शांत इलाकों में पाए जाते हैं। लेकिन अब इसका सड़क पर यूँ नजर आना अपने आप में एक दुर्लभ दृश्य है। जब लोगों ने इसका वीडियो देखा, तो हर कोई दंग रह गया। यह वीडियो इस समय इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़े: दीपिका पादुकोण की 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर फराह खान ने मारा ताना, बोलीं- सोना तपके ही...
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, लोग कर रहे हैं तारीफ
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @swetasamadhiya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने लाइक किया है और लाखों बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी दिलचस्प हैं एक यूज़र ने लिखा, "इतना बड़ा गिद्ध मैंने अपने जीवन में पहली बार देखा है।" दूसरे ने कमेंट किया, "ऐसे पक्षी अब बहुत ही दुर्लभ हो गए हैं, इन्हें देखना सौभाग्य की बात है।"
ऐसे पक्षियों का शहरों में दिखना सिर्फ हैरानी की बात नहीं बल्कि यह पर्यावरण में हो रहे बदलावों की ओर भी इशारा करता है। हो सकता है कि इनका प्राकृतिक आवास प्रभावित हो रहा हो, या भोजन की तलाश इन्हें इंसानी इलाकों में खींच ला रही हो। इसलिए, इस तरह के नज़ारे हमें यह सोचने पर मजबूर करते हैं कि हमें अपने पर्यावरण और वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर और अधिक सजग होना होगा।