ट्रेंड में हैं घुंघरू वाली पायल, होने वाली दुल्हन को जरूर  पसंद आएंगे ये डिजाइन

punjabkesari.in Wednesday, Jul 30, 2025 - 03:06 PM (IST)

नारी डेस्क: दुल्हन के लिए पायल पहनना सिर्फ एक गहना भर नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपरा और स्त्री सौंदर्य का प्रतीक भी है। आज हम दुल्हनों के लिए कुछ सिल्वर घुंघरू पायल डिजाइन आइडियाज लेकर अए हैं, जो पारंपरिक सुंदरता और दुल्हन के आकर्षण का अद्भुत संगम हैं। 

PunjabKesari
पारंपरिक भारी घुंघरू पायल


मोटी चांदी की चेन जिसमें कई लेयर में छोटे-छोटे घुंघरू लगे हों वह शादी के दिन या मुख्य फंक्शन के लिए परफेक्ट है। यह चलते वक्त मधुर घुंघरुओं की आवाज से रॉयल फील आती है।


एंटीक टेम्पल स्टाइल पायल

चांदी में शैली की मूर्तियों (मोर, फूल) के डिजाइन और उनके नीचे घुंघरू दुल्हनों को बेहद पसंद आते हैं। पूजा-पाठ वाले अवसरों और धार्मिक माहौल के लिए एकदम उपयुक्त हैं।

PunjabKesari
मिनिमलिस्टिक घुंघरू पायल

 पतली चांदी की चेन जिसमें कुछ दूरी पर छोटे घुंघरू लगे हों यह हल्दी, मेहंदी या कॉकटेल जैसे इवेंट्स में पहना जा सकता है। यह सॉफ्ट, मॉडर्न और क्लासी लुक देता है। 


कुंदन और घुंघरू का मेल

चांदी की पायल जिसमें सफेद कुंदन लगे हों और नीचे हल्के घुंघरू लटकते हों शाही लहंगे या डिजाइनर साड़ी के साथ खूब जचते हैं। यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न का खूबसूरत मिश्रण है।


 मीनाकारी वाली पायल

रंगीन मीनाकारी डिज़ाइन के साथ सिल्वर पायल और सजे हुए घुंघरू हल्दी, संगीत जैसे रंगीन कार्यक्रमों में बेस्ट रहते हैं। दो या तीन परतों वाली चेन भी खूब पसंद की जा रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static