रामनवमी पर घर ला रहे हैं राम दरबार, तो इस दिशा में रखने से खुल जाएंगे किस्मत के बंद दरवाजे
punjabkesari.in Sunday, Apr 06, 2025 - 07:37 AM (IST)

नारी डेस्क: आज पूरा देश रामनवमी के भव्य महोत्सव को धूम धाम से मना रहा है। इस खास मौके पर अगर आप भी अपने घर राम दरबार लाना चाहते तो इससे शुभ दिन और कोई हो नहीं सकता। राम दरबार को घर में रखने से न केवल आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति और समृद्धि भी लाता है। इसमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी का सामूहिक रूप होता है, जो परिवारिक एकता और भक्ति का प्रतीक है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी।
राम दरबार रखने के लाभ
राम दरबार का पूजन करने से घर में आपसी प्रेम और शांति बनी रहती है, घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और नकारात्मकता दूर होती है।भगवान राम को "मर्यादा पुरुषोत्तम" कहा जाता है, उनकी कृपा से करियर में स्थिरता आती है। राम दरबार पारिवारिक सामंजस्य का प्रतीक है, इसे पूजने से रिश्तों में मिठास आती है।नियमित राम दरबार की पूजा करने से मानसिक शांति और आत्मविश्वास मिलता है।
किस दिशा में रखें राम दरबार?
राम दरबार के लिए उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) सबसे शुभ माना गया है। पूर्व दिशा में भी राम दरबार रखा जा सकता है। मूर्ति को इस तरह रखें कि आप पूजा करते समय पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठें।
इन बातों का रखें ध्यान
-राम दरबार को हमेशा स्वच्छ स्थान पर रखें।
-मूर्ति की ऊंचाई ज़्यादा न हो 9 इंच से 15 इंच तक आदर्श होती है।
-मूर्ति या फोटो में सभी सदस्य (राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान) एक साथ हों।
-हनुमान जी को हमेशा राम जी के चरणों में दिखाना चाहिए।
-पूजा स्थान पर जूते-चप्पल न ले जाएं और सफाई का विशेष ध्यान रखें।
-पूजन के समय दीपक, अगरबत्ती और ताजे फूलों का उपयोग करें।
-राम दरबार को कभी भी शयनकक्ष (bedroom) या रसोईघर में न रखें।