फ्रिज के ऊपर भूलकर भी ना रखें ये 5 चीजें, वरना घर में आ जाएगी कंगाली

punjabkesari.in Tuesday, Nov 04, 2025 - 05:18 PM (IST)

नारी डेस्क: वास्तुशास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार फ्रिज  सिर्फ एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं है, बल्कि यह घर की  ऊर्जा (energy flow) पर भी असर डालता है। अगर इसके ऊपर कुछ गलत चीजें रख दी जाएं, तो यह घर की सकारात्मक ऊर्जा को कमजोर कर सकता है और नकारात्मकता (negative vibes)  बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं घर के फ्रिज के ऊपर क्या नहीं रखना चाहिए। 

PunjabKesari
देवी-देवताओं की तस्वीरें या मूर्तियां

फ्रिज एक तामसिक (भोजन संग्रह करने वाला) उपकरण है,इसलिए इसके ऊपर पूजा-संबंधी वस्तुएं या भगवान की तस्वीरें रखना वास्तु दोष माना जाता है।  इससे घर में धन और सुख-सौभाग्य की ऊर्जा प्रभावित होती है।


पानी से जुड़ी चीजें (जैसे बोतल, जग, बर्फ का बर्तन)

फ्रिज खुद जल तत्व (water element)से जुड़ा होता है। इसके ऊपर पानी से जुड़ी वस्तुएं रखने से जल तत्व का असंतुलन होता है, जिससे घर मेंविवाद, मानसिक तनाव और अस्थिरता बढ़ सकती है।


मसाले या खाना रखने के डिब्बे

भोजन से जुड़ी चीजें (जैसे अचार, मसाले, अनाज) फ्रिज के ऊपर रखने से रसोई की ऊर्जा गड़बड़ा जाती है और यह बीमारियां व आर्थिक रुकावटें ला सकता है।

PunjabKesari
भारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (Microwave, Oven आदि) 

फ्रिज के ऊपर माइक्रोवेव या ओवन रखना वास्तु के अनुसार अग्नि और जल तत्व का टकराव है। इससे घर में कलह, गुस्सा और मानसिक अशांति बढ़ती है।


कचरा या बेकार चीजें (Plastic bags, Newspapers, Boxes)

ऐसी वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं। फ्रिज के ऊपर अव्यवस्था (clutter) रखना न हानि, मन की बेचैनी और नकारात्मकता को बढ़ाता है।


 क्या रखना चाहिए फ्रिज के ऊपर?

अगर फ्रिज के ऊपर जगह खाली नहीं छोड़ी जा सकती, तो वहां-money plant या तुलसी का पौधा रख सकते हैं या लाल कपड़ा बिछाकर हल्की सजावट की वस्तु (जैसे छोटा शोपीस) रख सकते हैं।   यह ऊर्जा को संतुलित करता है और घर में सकारात्मकता बनाए रखता है। घर की अच्छी ऊर्जा के लिए कोशिश करें कि फ्रिज के ऊपर साफ-सुथरा और खाली स्थान बना रहे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static