महंगी Creams से नहीं, घरेलू चीजों से हटाएं जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स

punjabkesari.in Saturday, Aug 04, 2018 - 10:51 AM (IST)

लड़कियां अपने शरीर पर एक छोटा सा निशान भी बर्दाशत नहीं कर सकती तो स्ट्रेच मार्क्स के निशान को झेलना उनके लिए कितना मुश्किल होता होगा यह तो आप समझ ही सकते हैं। ये निशान लड़कियों की पूरी पर्सनैलिटी को खराब कर देते हैं। अक्सर ये निशान गर्भावस्था के दौरान, वजन घटाने या फिर बढ़ाने के कारण पड़ते हैं। जो देखने में बहुत ही गंदे लगते हैं। इनको गायब करने के लिए वह कई तरीके और ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। मगर फिर भी कोई फायदा नहीं होता। एेसे में आप कुछ घरेलू चीजों का यूज करके इन स्ट्रेच मार्क्स के निशानों को मिटा सकती हैं। 

 

1. अंडा
स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए अंडे के सफेद भाग का इस्तेमाल करें। निशान वाली जगह पर एग व्हाइट लगाकर उसे सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से इसको साफ कर लें। फिर जैतून के तेल से मालिश करें। कुछ दिनों तक एेसा करने से स्ट्रेच मार्कस के निशान मिट जाएंगे। 

 

2. आलू
आलू भी स्ट्रेच मार्क्स के निशान मिटाने में हैल्पफूल है। निशान मिटाने के लिए आलू को कद्दूकस करके उसका जूस निकाल लें। फिर इस जूस को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं। लगातर तीन हफ्तों तक एेसा करें। आपको फर्क दिखाई देने लगेगा। 

3. एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल 15 मिनट तक स्ट्रेच मार्क्स पर लगाने के बाद ठंडे पानी से धो लें। एेसा कुछ हफ्तों तक करें। कुछ ही हफ्तों में आपकी ये ब्यूटी प्रॉब्लम दूर हो जाएगी। 

 

4. तेल से मसाज
रोजाना कुछ दिनों तक लगातार मसाज करने से स्ट्रेच मार्क्स दूर हो सकते हैं। नारियल, बादाम, आरंडी और जैतून के तेल से इस निशानों से गायब किया जा सकता है। 

 

5. धीरे-धीरे वजन कम करना
तेजी से वजन घटाने पर त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स के निशान पड़ जाते हैं। एेसे में आप धीरे-धीरे वजन कम करें। इसके अलावा वजन कम करते समय जंक फूड और शुगर से दूर रहें।

Content Writer

Nisha thakur