घर पर करवाने जा रहे हैं पेंट तो इन बातों का रखें ध्यान

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 03:50 PM (IST)

नारी डेस्क: घर को सुंदर दिखाने में सबसे पहले दीवारों का सुंदर होना जरुरी है, यानि के घर में चारचांद तब लगते हैं जब पेंट सही से करवाया होगा। पेंट से न सिर्फ दीवारें बल्कि पूरा घर अच्छा दीखता है। ऐसे में घर में रंगों का चुनाव करते समय घर के इंटीरियर को ध्यान में रखना चाहिए। सबसे पहले आप जान लें कि कमरे के हिसाब से ही रंग करवाना चाहिए। कई लोग गलतियां कर बैठते हैं जिससे घर का लुक खराब भी हो सकता है। इसी के साथ चलिए हम आपको घर में रंग करवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसके बारे में बताते हैं -

बेडरूम में करवाएं हलके रंग 

बेडरूम का कलर गुलाबी, आसमानी, लाइट ग्रीन और हलके रंग का होना चाहिए। रिश्तों में मधुरता लाने के लिए और मन की शान्ति के लिए ये सभी रंग अच्छे होते हैं।

PunjabKesari

किचन के लिए बेस्ट हैं ये कलर्स 

किचन के लिए लाल और नारंगी रंग अच्छा होता है क्यूंकि इससे किचन का माहौल अच्छा बना रहता है और साथ ही खाना बनाने में भी आसानी रहती है।

ड्राइंग रूम अच्छे लगेंगे ये रंग 

ड्राइंग रूम में हल्के नीले या आसमानी, क्रीम कलर, या पीला रंग बेहतर माना जाता है। इससे घर के सदस्यों के बीच सम्बन्ध अच्छा बना रहता है।

PunjabKesari

बाथरूम में सफेद पेंट

टॉयलेट और बाथरुम में सफेद या हल्का नीला रंग करवाना अच्छा माना जाता है। यहाँ के लिए यही रंग सही होते है।

स्टडी रूम में सिर्फ करवाएं हरा रंग 

स्टडी रूम में हमेशा हरा रंग करवाना चाहिए क्योकि हरा रंग समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। साथ ही पढने में ध्यान लगा रहता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static