टूथब्रश से पाएं चेहरे पर नेचुरल ग्लो

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 01:32 PM (IST)

ब्यूटीः बेदाग, खूबसूरत और चमकता चेहरा हर किसी की पसंद होती है। चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए कई लड़कियां बहुत से ब्यूटी टिप्स को भी फॉलो करती हैं। लेकिन ये ब्यूटी टिप्स अपना असर सिर्फ कुछ देर के लिए दिखाते हैं। अगर आप सच में अपने चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाना चाहती हैं तो ऐसे में टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। वैसे तो टूथब्रश का इस्तेमाल दांतों को साफ करने के लिए किया जाता है। लेकिन जब ये पुराना हो जाता है तो लोग इसका इस्तेमाल जूलरी चमकाने या फिर कुछ घरेलू काम के लिए करते हैं। लेकिन आज हम आपको इन सब के अलावा टूथब्रश का एक अनोखा फायदा और बताने जा रहे हैं। जी हां, टूथब्रश की मदद से आप अपने चेहरे पर नेचुरल ग्लो और निखार ला सकते हैं।

 

जरूरी सामान

- 1 टूथब्रश
- गुनगुना पानी
- फेसवॉश
- स्क्रब
- मॉश्चराइजर

 

कैसे करें इस्तेमाल

1. सबसे पहले एक मुलायम टूथब्रश लें और इसे गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें।
2. अब अपने चेहरे और गर्दन को किसी फेसवॉश से गुनगुने पानी के साथ अच्छी तरह साफ कर लें। 
3. इसके बाद चेहरे और गर्दन पर स्क्रब लगाएं और ब्रश को हल्का-हल्का सर्कुलर मोशन में रब करें। ध्यान रहे कि ब्रश का चेहरे पर इस्तेमाल आपको बहुत हल्के हाथों से करना है। 
4. 2 मिनट तक चेहरे पर ऐसा करते रहे। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। फिर चेहरे को किसी सूती कपड़े या तौलिए से पोंछ लें।
5. अब अपने चेहरे पर कोई मॉश्चराइजर लगाएं। 


हफ्ते में एक या फिर दो बार ऐसा जरूर करें। ऐसा करने से चेहरे और गर्दन के डैड सेल्स खत्म हो जाते हैं जिससे कि चेहरा ग्लो करने लगता है।


 

Punjab Kesari