इन 5 चीजों से तुरंत पाएं Glowing Skin

punjabkesari.in Sunday, Jun 04, 2017 - 11:57 AM (IST)

पंजाब केसरी (ब्यूटी) : गर्मी के मौसम में पसीने और धूप की वजह से चेहरे का रंग काला पड़ जाता है। ऐसे में महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं लेकिन इनसे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता और कई बार स्किन एलर्जी भी हो जाती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाए करके चेहरे पर प्राकृतिक तरीके से निखार लाया जा सकता है। आइए जानिए ऐसे ही कुछ सिंपल ब्यूटी टिप्स के बारे में

1. बेसन और नींबू
चेहरे पर निखार लाने के लिए बेसन काफी मददगार साबित होता है। इसके लिए 2 चम्मच बेसन में नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर कुछ देर लगाने के बाद पानी से धो लें। इससे तुरंत चेहरे पर निखार देखने को मिलता है। इसके अलावा बेसन में नींबू के साथ दही और शहद भी मिला सकते हैं।

2. बादाम तेल
बादाम के तेल से चेहरे की मसाज करने से भी फायदा होता है। इसके लिए रोजाना रात को सोने से पहले इस तेल से चेहरे की मालिश करें। इससे त्वचा ग्लो करने लगती है और आंखों के काले घेरों से भी छुटकारा मिलता है।

3. आलू
पसीने की वजह से चेहरे पर मुहांसों की समस्या हो जाती है। ऐसे में आलू को पीसकर उसका पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाएं। 20-25 मिनट के बाद चेहरे को धोएं। इससे मुंहासों भी ठीक होंगे और निखार भी आएगा।

4. टमाटर
टमाटर को पीस कर इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे के दाग-धब्बे साफ होंगे और रंग भी निखरेगा।

5. तरबूज
तरबूज के गुदे को चेहरे पर लगाने से भी रंग निखरता है। इसके अलावा तरबूज के छिलके के अंदर वाले भाग को भी चेहरे और गर्दन पर रगड़ सकते हैं।

Punjab Kesari