डार्क अपर लिप्स से छुटकारा दिलाएं ये उपाय

punjabkesari.in Sunday, Jul 02, 2017 - 04:53 PM (IST)

होठों की देखभाल : हर लड़की चाहती है कि वो सुंदर दिखे लेकिन कई लड़कियों के अपर लिप्स का रंग डार्क होता है। जो उनके चेहरे की सुंदरता पर दाग लगता है। एेसा ज्यादा घूमने,बहुत अधिक मात्रा में कॉफी और स्मोकिंग करने, त्वचा में नमी का कम होना और पोषण की कमी होने के कारण होता है। एेसा लिप्सटिक के डार्क शेड्स का इस्तेमाल करने से भूी हो जाता है।


1. शहद का प्रयोग करें 
रात को सोने से पहले शहद लगा लें। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी एजिंग तत्व लिप्स की रंगत को हल्का करने में मदद करते हैं।

 

2. लिप्स में नमी बनाएं रखें
त्वचा के रुखेपन के कारण भी अपर लिप्स डार्क नजर आते हैं। एेसे में इन उपायों को अपनाएं।

1 चम्मच स्ट्राबेरी के जूस में 2 चम्मच वैसलीन मिला कर पेस्ट तैयार करें और डार्क एरिया पर लगाएं।

1 रसबरी को पीस कर उसका लेप बनाएं। उसमें थोडा सा शहद और एेलोवेरा का जूस मिलाएं। इसके रोजाना इस्तेमाल से होंठों की नमी बनी रहेगी।

 

3. लिपस्टिक से होने वाली एलर्जी से बचें
एलर्जी के कारण भी अपर लिप्स पर डार्कनेस नजर आती है। इसलिए जब भी लिप्सटिक खरीदे तो किसी अच्छी क्वालिटी की ही खरीदें। लिपबाम का उस्तेमाल करें।

 

4.  नींबू का प्रयोग 
रात को आधे नींबू के रस में कुछ बूंदे शहद की डाल कर लिप्स पर लगाएं। सुबह उठ कर धो लें।
 

Punjab Kesari