बच्चे को लग जाए पॉर्न की लत तो ऐेसे दिलाएं छुटकारा

punjabkesari.in Thursday, May 31, 2018 - 01:42 PM (IST)

छोटे बच्चों को संभालना जितना थकावट भरा होता है, उतना ही मुश्किल होता है बढ़ते बच्चों की देखभाल करना। जब बचपन से निकल कर बच्चेे युवावस्था की पहली पीढी पर पैर रखते हैं तो वह मां-बाप से कई बातें छुपाने लगते हैं। उनके शरीर में कई तरह के हॉर्मोनल बदलाव आने शुरू हो जाते हैं, जैसे अपने ऑपोजिट सैक्स की तरह आकर्षित होना। इस उम्र में बच्चे को समझना बहुत जरूरी है ताकि वह किसी गलत लत में न फंस जाए। जब आपको पता चलता है कि आपका बच्चा पोर्न देख रहा है तो इससे आपकी परेशानी का बढ़ना जायज है। 


इस समस्या से बच्चे को बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है लेकिन समझदारी के साथ उससे बात करके इस लत से उसे बाहर निकाला जा सकता है। ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए इस बात का पेरेट्स के लिए समझना बहुत जरूरी है। 

 

1. जब आपको बता चले कि बच्चे को पोर्न देखने की लत लग रही है तो स्थिति को बिगाड़ने की बजाए सामान्य रखें। बच्चे को शर्मिंदा करने की बजाए उसे बताएं कि यह गलत है। हर बात के लिए भी समय होता है। इसका जरिया पोर्न फिल्में नहीं है। बच्चे से अगर आप गुस्सा कर करेंगे तो हो सकता है कि वह आपसे बात करना बंद कर दें लेकिन यह बात भी सही है कि बच्चे अपने दोस्तों से ही ऐसी बातें सीखते हैं। 


2. ऐसी स्थिति में बच्चे सेे साकारात्मक तरीके से बात करें। उसे समझाएं कि पोर्न में हैल्दी रिलेश्नशिप के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया होता। बिना हिचकिचाए उसे बताएं कि किस तरह से यह दृष्टिकोण गलत है। 


3. बच्चा अगर आपके इस बारे में कोई सवाल करें तो उसे अनदेखा न करें। असल जिंदगी और टी.वी की सच्चाई के बारे मेें उसे बताएं कि लोगों को इस चीज के लिए पैसे मिलते हैं, जो असल में बिल्कुल अलग है। 


4. इस तरह की स्थिति को संभालना बहुत मुश्किल होता है। अगर सही तरीके से बच्चे को जानकारी दें तो इस लत से छुटकारा पाना आसान हो जाएगा। 

 


 

Punjab Kesari