Arthritis: गठिया के दर्दों से छुटकारा दिलवाएं, ये घरेलु नुस्खे

punjabkesari.in Saturday, Apr 16, 2022 - 03:47 PM (IST)

 

बदलते खान-पान के कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियां हो रही हैं। लोगों की हड्डियां, मासपेशियां कमजोर हो रही हैं। इस कारण उन्हें कई प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी ही एक बीमारी है, आर्थराइटिस या जिसे गठिया भी कहते हैं। इसू बीमारी से जोड़ों में गांठ जैसा महसूस होने लगता है, चलने, उठने बैठने तक में काफी दिक्कत आती है। हड्डियों के जोड़ों में यूरिक एसिड जमा हो जाने से जोड़ो में सूजन या अकड़न भी आ जाती है। पहले ये बीमारी 50 साल की उर्म से ऊपर के लोगों में देखने को मिलती थी लेकिन आज-कल के बदलते रहन-सहन और खान-पान के चलते ये कम उर्म के लोगों में भी देखने को मिल रही है।

गठिया की बीमारी होती क्यु है-

जोड़ो में कार्टिलेज नाम का एक टिश्यू होता है जो हड्डियों के लिए कवर का काम करता है, इसके नष्ट हो जाने के बाद हड्डियां रगड़ खाने लगती हैं और इससे दर्द होने लगता है। इसी बीमारी को गठिया कहते हैं। इसके अलावा मोटापा और संक्रमण के कारण भी गठिया की बीमारी हो सकती है।

आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु उपाए बताएगें जो इस बीमारी से होने वाली दर्दों को दूर करने में आपके बड़े काम आएंगे।

 एप्पल साइडर विनेगर

इसमें भरपुर मात्रा में मिनरल्स, कैल्शियम, मैगन्शियम, पोटेशियम औप फास्फोरस होते हैं, जो जोड़ो के दर्द में काफी फायदेमंद हैं। ये जोड़ो के बीच टोसिन्स को निकाल देता है। रोज सुबह एक कप गर्म पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर औप शहद मिलाकर पीने से आपको गठिया से आराम मिलेगा।

 लहसुन

गठिया के रोग में लहसुन खाना बेहद फायदेमंद होता है। सुबह उठने के बाद खाली पेट लहसुन खाना बहुत अच्छा रहेगा, लेकिन अगर आपको ऐसे लहसुन खाना पसंद नहीं है तो आप सब्जी में इसका इस्तेमाल बढ़ा सकते हैं।

 हल्दी

हल्दी अपने दर्द निवारक गुणों के लिए जानी जाती है। इसमें मौजूद करक्यूमिन दर्द में राहत देता है। आप रोजाना एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर पीएं, आपको गठिया से होने वाली दर्दों से आराम मिलेगा।

 दालचीनी

एक गर्म कप पानी में एक चम्मच दालचीनी और एक चम्मच शहद मिलाकर पीएं, आपको इस बीमारी से काफी हद तक आराम मिलेगा। आप दालचीनी और शहद का पेस्ट बना कर दर्द वाली जगह पर धीरे-धीरे मसाज भी कर सकते हैं।

 अदरक

रोज सुबह खाली पेट कच्चा अदरक खाने से शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता है, और इसका दर्द निवारक गुण आपको गठिया से होने वाली दर्दों से राहत दिलाएगा।

सरसों का तेल

रोज जोड़ो में सरसों का तेल हलका सा गर्म करके मसाज करने पर जोड़ो में खून का बहाव तेज हो जाता है और दर्द से आराम मिलता है। तेल से मसाज करने के बाद इसे पाॅलीथीन से कवर कर लें और गर्म तौलिए पर इसको रख कर सिकाई करें। इससे आपको आर्थराइटिस में होने वाली दर्दों से राहत मिलेगी।

आलू का रस

शायद आपने इसके इस्तेमाल के बारे में ज्यादा सुना नहीं होगा लेकिन गठिया की बीमारी के लिए आलू का रस बेहद काम की चीज है। आलू के रस में कई प्रकार के मिनरल्स मौजूद होते हैं जिसे पीने से शरीर में जमा होनो वाले यूरिक एसिड शरीर से बाहर निकल जाता है और ऐसा होने के बाद आर्थराइटिस की बीमारी से काफी आराम मिलता है।

  

इन घरेलु नुस्खों का इस्तेमाल करके आप गठिया से होने वाली दर्दों से राहत पर सकते हैं, लेकिन कुछ भी करने से पहले 786 एक बार अपने डाॅक्टर की सलाह जरूर लें।

Content Writer

Vandana