दांतों की सड़न से मिलेगा छुटकारा, अपनाएं 5 बेहद असरदार नुस्खे!

punjabkesari.in Sunday, Feb 08, 2026 - 12:38 PM (IST)

नारी डेस्क : खान-पान की गलत आदतें और सही तरीके से ब्रश न करना दांतों की सेहत को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाता है। इसकी वजह से दांतों में कैविटी, सड़न और दर्द की समस्या शुरू हो जाती है, जिससे छुटकारा पाना आसान नहीं होता। हालांकि, कुछ घरेलू उपाय शुरुआती स्टेज में राहत देने में मदद कर सकते हैं। लेकिन अगर परेशानी ज्यादा हो, तो डेंटिस्ट से इलाज कराना बेहद जरूरी है।

बदलती लाइफस्टाइल बन रही है दांतों की दुश्मन

आज की मॉडर्न लाइफस्टाइल में जंक फूड, मीठी चीजें, चाय-कॉफी का ज्यादा सेवन और फल-सब्जियों की कमी आम हो गई है। इसका सीधा असर दांतों पर पड़ता है। दांतों में कैविटी बनना अब एक आम समस्या बन चुकी है। शुरुआत में लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन समय के साथ सड़न बढ़ती जाती है और दांत कमजोर होकर गिरने तक की नौबत आ सकती है। कई रिसर्च में सामने आया है कि घर में मौजूद कुछ चीजें दांतों की सड़न और कैविटी से राहत दिलाने में मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 असरदार घरेलू नुस्खे।

PunjabKesari

कैविटी से राहत पाने के 5 घरेलू उपाय

नमक वाले गुनगुने पानी से कुल्ला

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार नमक में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। दिन में 2–3 बार गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर कुल्ला करने से मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया कम होते हैं। इससे सूजन और दर्द में राहत मिलती है और कैविटी बढ़ने से रुक सकती है।

यें भी पढ़ें : सर्दियों में सूख गया है तुलसी का पौधा तो हरा-भरा करने के लिए अपनाएं ये तरीके

लौंग का इस्तेमाल

लौंग में मौजूद यूजेनॉल तत्व नेचुरल पेनकिलर और एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है। दांत दर्द या कैविटी वाली जगह पर एक लौंग दबाकर रखने या लौंग के तेल की एक बूंद रुई में लगाकर लगाने से दर्द में राहत मिल सकती है, खासकर रात के समय।

PunjabKesari

ऑयल पुलिंग

सेहत से जुड़ी प्रमाणिक वेबसाइट Healthline के अनुसार ऑयल पुलिंग दांतों की सड़न और कैविटी से बचाव में मदद करती है। सुबह खाली पेट एक चम्मच नारियल तेल या तिल का तेल मुंह में लेकर 10–15 मिनट तक धीरे-धीरे घुमाएं और फिर थूक दें। इससे मुंह की गंदगी, प्लाक और बैक्टीरिया कम होते हैं।

हल्दी और सरसों का तेल

हल्दी अपने एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जानी जाती है। एक चुटकी हल्दी में कुछ बूंदें सरसों के तेल की मिलाकर दांतों और मसूड़ों पर हल्के हाथ से लगाने से संक्रमण कम होता है और मसूड़े मजबूत बनते हैं।

यें भी पढ़ें : नहीं पीते रेड वाइन तो आज से पीना शुरू कर दें? जानें एक गिलास पीने के फायदे

 

लहसुन का प्रयोग

लहसुन में मौजूद एलिसिन बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। लहसुन की एक कली पीसकर उसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं और प्रभावित दांत पर लगाएं। शुरुआत में हल्की जलन हो सकती है, लेकिन इससे दर्द और संक्रमण में कमी आ सकती है।

PunjabKesari

इन बातों का रखें खास ध्यान

ये घरेलू नुस्खे शुरुआती राहत के लिए हैं, इलाज का विकल्प नहीं
अगर दर्द ज्यादा हो, सूजन बढ़ रही हो या कैविटी गहरी हो, तो तुरंत डेंटिस्ट से संपर्क करें
दांतों की नियमित सफाई, सही ब्रशिंग और संतुलित आहार बेहद जरूरी है।

दांतों की सड़न को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। समय रहते सही देखभाल, बेहतर खान-पान और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लेने से दांतों को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static