Divyanka Tripathi का जादू देखने के लिए हो जाइए तैयार , घर-गृहस्थी के बीच जादूगर बनी Actress

punjabkesari.in Thursday, Jul 06, 2023 - 04:16 PM (IST)

 जानीमानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी की आने वाली फिल्म द मैजिक ऑफ श्री का ट्रेलर रिलीज हो गया है। द मैजिक ऑफ श्री'के ट्रेलर में दिखाया गया है कि घर गृहस्थी में फंसी दिव्यांका त्रिपाठी अपने जादूगर बनने के सपने को पूरा करना चाहती है। 


1 मिनट 54 सेकेंड के ट्रेलर में एक शादीशुदा महिला को दिखाया गया है जो मां बनने के बाद भी अपने जादूगर बनने के अधूरे सपने को पूरा करना चाहती है। इसी सपने को पूरा करने की जद्दोजहत की कहानी है फिल्म द मैजिक ऑफ श्री। ट्रेलर में दिखाया गया है कि पंजाबन लड़की का रोल निभा रही दिव्यांका त्रिपाठी को जिससे प्यार होता है उसके लिए वह अपनी लाइफ में काफी ज्यादा बदलाव करती हैं। 


यहां तक कि नॉनवेज खाना भी छोड़ देती है और सपने तो उनके कोसों दूर वैसे ही रह जाते हैं। इसके बाद शुरू होती है घर-गृहस्थी की कहानी। बेस्ट वाइफ, बेस्ट बहू और बेस्ट मां बनने के चक्कर में दिव्यांका खुद को भूल जाती हैं लेकिन उनका जादूगर बनने का सपना उन्हें रह-रहकर कचोटता है।


एक तरफ परिवार की जिम्मेदारियां और दूसरी तरफ अपने अधूरे सपने को पूरा करने की कोशिश दिव्यांका की जिंदगी को किस तरह से उलझा देती है, यही इस ट्रेलर में दिखाया गया है। दिव्यांका त्रिपाठी फिल्म द मैजिक ऑफ श्री का 13 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म को बिरसा सेनगुप्ता ने निर्देशित किया है।

Content Writer

vasudha