फेस्टिव सीजन में दिखना है स्टाइलिश तो बॉलीवुड दीवाज से लें मेकअप आइडियाज

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2019 - 11:09 AM (IST)

त्यौहारों की महीना शुरू हो चुका है। आज नवरात्रि का आखिरी दिन है। इसके बाद दशहरा, फिर करवाचौथ और दीवाली आ जाएगा। त्यौहारों के मौके पर महिलाएं अपने लुक पर खास ध्यान देती हैं, ताकि वो सबसे अलग दिखे। ऐसे में आप अपना ट्रेंडिंग लुक के साथ मेकओवर कर सकते हैं, वो भी बॉलीवुड अंदाज में। यहां हम आपको कुछ मेकअप टिप्सबता रहे हैं, जोकि बॉलीवुड एक्ट्रेस भी अपनाती हैं। इन्हें फॉलो करके आप भी स्टाइलिश दिख सकती हैं।

 

चलिए आपको बताते हैं बॉलीवुड दीवाज के कुछ मेकअप लुक्स...

अगर आपको न्यूड लुक्स पसंद है तो आप करीना कपूर खान को फॉलो कर सकती हैं। वह की बार न्यूड मेकअप में नजर आ चुकी हैं, जोकि आजकल ट्रैंड में भी है।

फेस्टिव सीजन में खूबसूरती दिखने के लिए आप बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका की तरह मिनिमल मेकअप ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ बोल्ड रैड लिपस्टिक आपको और भी खूबसूरत दिखाएगी। साथ ही आप माथे पर छोटी-सी बिंदी भी लगा सकती हैं।

शिल्पा शेट्टी का ये ट्रैडिशनल महाराष्ट्रीयन लुक भी फेस्टिव सीजन में आपको ट्रैंडी दिखाएगा। इसके साथ उन्होंने रोज गोल्ड शिमरी आईशैडो न्यूड शेड लगाई हुई है, जो उन्हें स्टाइलिश दिखा रही है।

फेस्टिव सीजन में ट्रैंडी लुक के लिए दिशा पाटनी की तरह दो खूबसूरत शेड्स वाला आई मेकअप करें। उन्होंने पिंक आइशैडो और पर्पल काजल लगाया है, जो उन्हें परफेक्ट आई मेकअप लुक दे रहा है।

अगर आप मेकअप कलर्स को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं, तो श्रद्धा कपूर को फॉलो करें। उनका आंखों का मेकअप बहुत ही कमाल और कलरफुल होता है।

अगर आप को बोल्ड मेकअप लुक पसंद है तो एक्ट्रेस मलाइका को फॉलो कर सकते हैं। मलाइका की तरह हल्के रंग की ड्रैस के साथ डार्क काजल, लाइनर और लिपस्टिक लगाएं।

अपने मेकअप को लेकर हमेशा सुर्खियां बटौरनें वाली ऐश्वर्या के मेकअफ लुक को भी आप फॉलो कर सकते हैं। अगर आप कुछ हटके करना चाहते हैं तो इनके मेकअप लुक आपके लिए परफेक्ट है।

अगर आपको क्लासिकल लुक पसंद हैं तो आप दीपिका पादुकोण को फॉलो कीजिए। वह साड़ी के साथ आंखों पर हल्का काजल लगाती हैं। होंठों पर लिपस्टिक नहीं लगाती।

Content Writer

Anjali Rajput