कोरियन जैसी ग्लास स्किन पाने के नारियल तेल में मिलाकर लगा लें बस ये चीजें

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2024 - 10:35 AM (IST)

महिलाएं स्मूद और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं। बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदने से लेकर पार्लर में कई सारे ट्रीटमेंट लेने तक। हालांकि इससे कोई फायदा नहीं मिलता है। इसके बदले क्यों न नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जाए? नारियल तेल में कई सारे औषधीय गुण होते हैं जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। दोगुना लाभ के लिए आप इसमें कुछ चीजें मिला सकते हैं। इससे आपको बेदाग Korean Glass Skin मिलेगी। 

लौंग

नारियल तेल में लौंग का पाउडर मिलाकर लगाने से डेड सेल्स से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटी- एजिंग गुण स्किन को लंबे समय तक जंवा रखते हैं। वहीं इससे एंटी- बैक्टीरियल और एंटी- इन्फ्लेमेटरी गुण फोड़े- फुंसी ठीक करते हैं। इसे ज्यादा न लगाएं।

टी ट्री ऑयल

त्वचा को संक्रमण से बचाने के लिए नारियल तेल में टी ट्री ऑयल मिक्स करके फेस पर लगाएं। इसमें एंटी- फंगल गुण होते हैं।

कॉफी

नारियल तेल में आप कॉफी पाउडर मिलाकर लगाएं। इससे स्किन ग्लोइंग बनती है। कॉफी पाउडर में नारियल तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। 

चंदन

चंदन पाउडर में नारियल तेल और चीनी मिलाएं। इसका पेस्ट बनाकर इसे चेहरे पर लगाएं। 5 मिनट बाद चेहरा धो लें।

हल्दी

एंटी- बैक्टीरियल और एंटी- फंगल गुणों से भरपूर हल्दी और नारियल तेल को मिक्स करके से चेहरे की जलन कम होती है।

सीधा भी लगा सकते हैं नारियल तेल

नारियल तेल को आप सीधे भी लगा सकते हैं। इसमें लौरिक एसिड होता है, जो त्वचा को मॉश्चराइज करके रूखापन दूर  करता है।

बस इन सारी चीजों के साथ नारियल तेल चेहरे पर लगाने से आपको घर बैठे बेदाग खूबसूरत ग्लोइंग स्किन मिल जाएगी।
 

Content Editor

Charanjeet Kaur