प्रैग्नेंसी में कब्ज की समस्या से ऐसे पाएं राहत

punjabkesari.in Saturday, Feb 25, 2017 - 02:19 PM (IST)

गर्भावस्था के दौरान कब्ज के लिए घर उपचार : प्रैग्नेंसी में कब्ज का होना, यह तो एक आम समस्या है। इस समस्या से राहत पाने के लिए कुछ महिलाएं कोई ना कोई घरेलू तरीका अपनाती रहती हैं या फिर दवाइयों का सेवन करती हैं लेकिन फिर भी उन्हें कोई आराम महसूस नहीं होता। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी चीजें लेकर आएं हैं जिन्हें अपनाकर आप कब्ज की समस्या से राहत पा सकती हैं। 

 

1. मुनक्का

कब्ज में मुनक्का बहुत असरदार है। रोज रात को 6 -7 मुनक्का सोने से पहले खाएं, इससे कब्ज खत्म हो जाती है। इसके अलावा सुबह उठकर 4-5 मुनक्का इतने ही काजू के टुकड़ों के साथ खाली पेट भी ले सकते हैं। 

 

2. अजवाइन 

एक चम्मच त्रिफला चूर्ण,एक चम्मच अजवाइन और एक चम्मच सेंधा नमक तीनों को साथ में मिला कर चूर्ण बना लें। रोच गर्म पानी के साथ इस चूर्ण का सेवन करें।

 

3. नींबू

अगर आपको किसी भी चीज से आराम नहीं मिल रहा हैं तो एक गिलास गुनगुने पानी में आधे नींबू को निचौड़ कर पीएं।

 

4. प्रून्स

कब्ज़ के समस्या से राहत पाने के लिए प्रून्स काफी कारगार है। आप इसे हेल्दी स्नैक्स के रूप में भी खा सकती हैं।

 

5. पानी पिएं

एक दिन में कम से कम 8 ग्लास पानी पिएं, ऐसा करने से कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।
 

Punjab Kesari