एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Monday, Jul 05, 2021 - 03:16 PM (IST)

कुछ दिनों पहले बाॅलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था। अभी इस सदमे से फिल्म इंडस्ट्री ऊभरी भी नहीं थी कि वहीं एक और बुरी खबर सामने आ गई। एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को दिल का दौरा पड़ा है। जिसके बाद उन्हें उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उन्हें कार्डियोपल्मोनरी बाईपास पंप पर रखा गया है। गहना को पड़े दिल के दौरे की जानकारी एक्ट्रेस के प्रवक्ता फ्लिन रेमेडियोस ने दी है। 

उन्होंने मीडिया को बताया, 'बीते शनिवार गहना को दिल का दौरा पड़ा था। जिस के बाद उन्हें तुरंत पश्चिमी मुंबई के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मैं अभी तक उनसे नहीं मिला हूं। मुझे उनकी बिल्डिंग से किसी ने खबर दी थी कि वह अस्पताल में भर्ती है। मुझे कहा गया था कि वह बेहोश है और किसी के साथ भी बातचीत करने की हालत में नहीं है।'

एक्ट्रेस को डायबिटीज है, अगर उन्हें समय पर इन्सुलिन न मिले तो उनकी तबीयत खराब हो जाती है। इससे पहले भी गहना शूटिंग के दौरान बेहोश हो गई थी। साल 2019 में गहना ने बिना कुछ खाए-पीए कई घंटों तक लगातार शूटिंग की थी। जिसकी वजह से वह बेहोश हो गई थी। उनकी हालत भी काफी बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां वह कई दिनों तक बेहोश रही थी।

Content Writer

Bhawna sharma