'गीता मां' ने बैकग्राउंड डांसर से की थी करियर की शुरूआत, आज एक एपिसोड का लेती हैं इतने लाख रुपए

punjabkesari.in Tuesday, Jul 06, 2021 - 12:23 PM (IST)

बाॅलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर उर्फ गीता मां आज घर-घर में मशहूर है। गीता के फैंस उन्हें गीता मां’ के नाम से पुकारते हैं जिस वजह से काफी पाॅप्लुर भी है। गीता टीवी पर अकसर हर डांसिंग रियलिटी शो में जज की भूमिका निभाती है।  

फराह खान की असिस्टेंट के तौर पर की करियर की शुरुआत-
 हाल ही में 5 जुलाई को गीता ने अपना 47वां जन्मदिन मनाया। बतां दें कि 5 जुलाई को 1973 को मुंबई में जन्मी गीता कपूर डांसिंग की दुनिया का बहुत बड़ा नाम है। अपने करियर में गीता ने कई हिट गानें कोरियोग्राफ किए है। गीता ने अपने  कोरियोग्राफर  करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में फराह खान की असिस्टेंट के तौर पर की थी। 

बैकग्राउंड डांसर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं गीता मां-
इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए गीता मां ने खूब मेहनत की है। एक समय में गीता एक्टर-एक्ट्रेस की बैकग्राउंड डांसर भी रह चुकी हैं। अपने करियर में गीता ने दम तारा, तुझे याद ना मेरी आई और गोरी गोरी जैसे कई गानों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर भी काम किया है।

 22 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति की मालकिन है गीता-
गीता मां  ने अपनी मेहनत से काफी कामयाबी हासिल की है। इस समय गीता कपूर करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक आज गीता मां के पास 22 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 3 मिलियन डॉलर के आसपास उनका नेट वर्थ है।



एक एपिसोड के लिए 15 लाख रुपए चार्ज करती हैं गीता-
इतना ही नहीं गीता कपूर रियलिटी शो जज करने के लिए लाखों में चार्ज करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गीता मां एक एपिसोड के लिए 15 लाख रुपए चार्ज करती हैं।


गीता मां 48 साल की हो चुकी हैं लेकिन अब तक उनकी शादी नहीं है। गीता ‘डांस इंडिया डांस’, ‘डीआईडी लिटिल मास्टर’, ‘सुपर डांसर’, ‘डांस के सुपर स्टार’ जैसे कई रिटल्टी शो में बतौर जज दिखाई दे चुकी हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Geetakapur (@geeta_kapurofficial)

Content Writer

Anu Malhotra