दूसरी बार मां बनने वाली हैं गीता बसरा, खास अंदाज में शेयर की Good News

punjabkesari.in Sunday, Mar 14, 2021 - 05:26 PM (IST)

बीते दिन बाॅलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया। इस मौके की तस्वीरें और कुछ वीडियो भी एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर की थी। इसी बीच गीता बसरा ने एक गुड न्यूज शेयर की है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली है। 

एक्ट्रेस ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर खास अंदाज में शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें गीता बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। साथ में पति हरभजन सिंह और बेटी हिनाया भी नजर आ रही है। पोस्ट शेयर कर गीता ने कैप्शन में लिखा, 'जल्द आ रहा है, जुलाई 2021 में।' 

 

यहां देखें गीता की पोस्ट

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Geeta Basra (@geetabasra)

गीता के कैप्शन ने साफ कर दिया है कि वह इस साल जुलाई में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। 

आपको बता दें 29 अक्तूबर 2015 को गीता बसरा और हरभजन सिंह शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद गीता ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। वहीं अब यह कपल अपनी मैरिड लाइफ को खूब एंजाॅय कर रहा है।  

Content Writer

Bhawna sharma