दूसरे बच्चे को जल्द जन्म देंगी गीता बसरा, धूमधाम से की गई गोद भराई की रस्म

punjabkesari.in Tuesday, Jun 15, 2021 - 11:31 AM (IST)

बाॅलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा के घर नन्हें मेहमान की किलकारियां गूंजने वाली हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। जिसके स्वागत के लिए गीता और हरभजन सिंह दोनों ही बेहद उत्साहित है। बीते दिन गीता बसरा की गोद भराई की गई। इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कोरोना वायरस के कारण गोद भराई की रस्म घर पर ही की गई। जिसमें कुछ करीबी लोग वर्चुअली इस रस्म में शामिल हुए। 

गोद भराई के फंक्शन की तस्वीरें गीता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है। जिसमें देखा जा सकता है कि बड़ी धूमधाम से एक्ट्रेस का बेबी शाॅवर सेलिब्रेट किया गया। पूरे घर को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। सिर्फ डेकोरेशन ही नहीं बल्कि केक ने लोगों का ध्यान खींचा। 

बेबी शाॅवर की तस्वीरें शेयर कर गीता ने लिखा, 'मेरी लड़कियां सबसे अच्छी हैं! इतनी सुंदर गोद भराई देखकर मैं हैरान रह गई। पता नहीं मैं आप सभी के बिना क्या करूंगी। आप सभी ने मुझे इतना खास महसूस कराया और मुझे खुश किया। ऐसे समय में जब आप एक-दूसरे को याद करते हैं लेकिन ऐसे पलों को एक साथ नहीं मना पाते। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं जो दुनिया के विभिन्न हिस्सों में बैठे हमें सभी को जोड़े रखते हैं।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Geeta Basra (@geetabasra)

 

बता दें गीता बसरा ने 29 अक्टूबर 2015 को क्रिकेटर हरभजन सिंह से शादी की थी। दोनों ने सिख रीति-रिवाज के मुताबिक गुरु ग्रंथ साहिब के चार फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधे थे। गीता और हरभजन की एक बेटी हिनाया हीर है। वहीं अब वह जुलाई में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। 

Content Writer

Bhawna sharma