रोड एक्सीडेंट के बाद गायत्री जोशी के पति पर लटकी तलवार, अरबपति बिजनेसमैन हो सकती है जेल

punjabkesari.in Thursday, Oct 05, 2023 - 05:39 PM (IST)

सालों से जिस एक्ट्रेस का कभी जिक्र ही नहीं हुआ अब वह अचानक चर्चाओं में बनी हुई है। हम बात कर रहे है ‘स्वदेस’ की एक्ट्रेस गायत्री जोशी की जो अपनी फिल्म के कारण नहीं बल्कि भीषण एक्सीडेंट के चलते खबरों में छाई हुई हैं। इस हादसे में गायत्री और उनके पति तो बच गए लेकिन एक बुजुर्ग कपल की जान चली गई, ऐसे में अब देखना यह है कि हादसे के दोषी काे सजा क्या मिलती है। 


खबरों की मानें तो  गायत्री और उनके पति विकास इटली में छुट्टी मनाने गए थे। वह दोनों अपनी महंगी लंबोरगिनी गाड़ी में थे और सड़क पर चल रही फेरारी को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच फेरारी का बैलेंस बिगड़ गया और वह आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। जोरदार टक्कर के चलते  ट्रक बीच सड़क पलट गया और फेरारी में आग भी लग गई, इसमें सवार दो लोगों की जान चली गई। 


इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्सीडेंट कितना खतरनाक था। हादसे मे मृत बुजुर्ग दंपत्ति की पहचान स्विट्जरलैंड की 63 वर्षीय मेलिसा क्रौटली और 67 वर्षीय मार्कस क्रौटली के रूप में हुई है। वैसे तो गायत्री और उनके पति को भी हादसे के दौरान चोट लगी है, लेकिन वे दोनों अभी सुरक्षित हैं।

इस पूरे मामले में विकास को आरोपी बताया जा रहा है, अगर वह  दोषी पाए गए तो उन्हें 7 साल तक की सजा हो सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस के पति पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप है, जिस कारण दो लोगों की मौत हो गई। इटालियन कानून के मुताबिक, अगर आरोप साबित हुए तो उन्हें अधिकतम 7 साल तक की सजा हो सकती है।  अधिकारियों ने हादसे की पड़ताल करने के लिए विकास ओबरॉय पर जांच बैठा दी है।

कौन है  विकास ओबेरॉय

 विकास ओबेरॉय एक भारतीय अरबपति व्यवसायी हैं, वह ओबेरॉय रियल्टी लिमिटेड के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। वह  27 अगस्त 2005 को ग्रैंड हयात होटल में  गायत्री जोशी के साथ शादी के बंधन में बंधे थे, उन दोनों के दो बेटे हैं। अपनी कंपनी के अलावा, विकास ओबेरॉय मुंबई में आलीशान वेस्टिन होटल भी चलाते हैं और जल्द ही मुंबई में पहला रिट्ज कार्लटन होटल खोलने वाले हैं। 
 

Content Writer

vasudha