किंग खान की पत्नी ने खुद सजाया है आशियाना ''मन्नत'', गौरी खान ने शेयर की Inside Pictures

punjabkesari.in Thursday, Jul 20, 2023 - 06:41 PM (IST)

बॉलीवुड के किंग खान यानी की शाहरुख की पत्नी गौरी खान एक जानी मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं यह बात बहुत ही कम लोग जानते हैं। किंग खान अपने तीन बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराहम के साथ मुंबई में अपने आलिशान घर मन्नत में रहते हैं। किंग खान की तरह उनका बंगला मन्नत भी आए दिन फैंस की सुर्खियों में बना होता है। अब हाल ही में गौरी खान ने फैंस के साथ अपने घर की एक झलक शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपना घर कितनी प्यार से सजाया है।

फैंस को दिखाई मन्नत की झलक

गौरी खान ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने घर के अंदर की थोड़ी सी झलक फैंस के साथ शेयर की है। विंटेज कंसोल टेबल, पेंटिंग्स और बहुत ही अच्छी लाइट पिक्सचर के साथ वह पोज देती हुई दिख रही हैं। वहीं अगर बात एक्ट्रेस के लुक की करें तो वह डैनिम जैकेट और मैंचिंग ब्लू कलर की जीन्स के साथ अपने घर मन्नत में पोज दे रही हैं। इस तस्वीर में वुडन का फर्श भी साफ दिखाई दे रहा है। फोटो के साथ गौरी खान ने एक बहुत ही अच्छा कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा कि - 'घर एक ऐसी जगह है जहां पर हम वास्तव में खुद हो सकते हैं और इसे जिस तरह से डिजाइन किया गया है यह बहुत ही कुछ कहता है। डिजाइन पर मेरे विचार जानने के लिए मेरी कॉफी टेबल बुक माई लाइफ इन डिजाइन जरुर देखें।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan)

खुद गौरी खान ने किया है मन्नत को डिजाइन 

आपको बता दें कि शाहरुख अपनी पत्नी के साथ उनकी किताब माई लाइफ इन डिजाइन के लॉन्च में उनके साथ नजर आए थे। उसी दौरान गौरी ने बताया था कि मन्नत का रेनोवेशन उन्होंने खुद किया था। किंग खान ने कहा था कि- 'मन्नत का डिजाइन हमारे बजट से बहुत ही आगे था लेकिन हम मन्नत को खरीदने में कामयाब रहे थे। यह काफी जर्जर हो चुका था टूट भी चुका था और हमारे पास इसको सजाने के लिए पैसे नहीं थे तब हमने डिजाइनर को बुलाया लेकिन हमें जो उसने खर्च दिया वह मेरी सैलरी से भी हीं ज्यादा महंगा था। हम ऐसे थे कि यह आदमी बहुत अधिक चार्ज करेगी तो अब हम इसका क्या करेंगे हमने इसे खरीदा है लेकिन हम इसका क्या करेंगे। इसके बाद इसके लिए उन्होंने गौरी की ओर रुख किया और उनसे घर को सजाने के लिए क्योंकि वह क्रिएटिव टैलेंट वाली थी। इसका बाद गुजरते समय के साथ हमने घर की कई चीजें खरीदीं। इसके अलावा किंग खान ने यह भी बताया कि जब हमारे पास पैसे नहीं थे तो हमने चमड़े के फर वाले सोफे खरीदे थे।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan)

 

इंटीरियर डिजाइनिंग की दुनिया में जाना पहचाना नाम है गौरी खान 

गौरी खान किंग खान के नाम से नहीं बल्कि अपनी काबिलियत के तौर पर जानी जाती हैं। उन्होंने इंटीरियर की दुनिया में अपना अलग नाम बनाया है। मुंबई में वह गौरी खान डिजाइन्स के नाम से जानी जाती हैं। इसके अलावा उन्होंने कई सारे एक्टर्स जैसे कि कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, जैकलीन फर्नांडिस, करण जौहर का घर सजाया है। इसके अलावा उन्होंने 'अर्थ' (Arth) और 'संकोस' (Sanchos) जैसे रेस्तरां भी डिजाइन किए हैं। इसके अलावा वह अपनी बुक माई लाइप इन डिजाइन (My Life In Design) के कारण भी लाइमलाइट में बनी हुई हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan)

Content Writer

palak