मैक्सी में Mom To Be गौहर खान दिखी बेहद गॉर्जियस, पहनना है कुछ सिंपल तो लें Inspiration

punjabkesari.in Friday, May 05, 2023 - 05:09 PM (IST)

'बिग बॉस 7' से लोगों के सभी के दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस और उनके पति जैद दरबार जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। ऐसे में गौहर के पति उनका बहुत ही ध्यान रख रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का बेबी शॉवर हुआ जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऐसे में फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और उसपर काफी प्यार लुटा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मॉम टू बी गौहर खान ने शेयर की तस्वीरें 

गौहर खान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी  ग्लो नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बेबी शॉवर के लिए गौहर का रुम कैसे सजाया गया है। सौफे पर लगे गोल्डन व्हाइट बैलून जिस पर बैठकर गौहर एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

मैक्सी ड्रेस में दिखी बेहद गॉर्जियस 

वहीं बात अगर गौहर की ड्रेस की करें तो एक्ट्रेस ने मल्टी कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी है। न्यूड लिपस्टिक, कानों में लॉन्ग ईयररिंग्स और मिनिमल मेकअप के साथ गौहर ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया है। वहीं उनके पति मल्टीकलर की शर्ट और व्हाइट पेंट में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। 

बेबी बंप किया फ्लॉन्ट 

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया है। पति की आंखों में खोई हुई गौहर खान ने एकदम किलर पोज दिए हैं। ऐसे में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो भी चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। 

कर रही हैं प्रेग्नेंसी को एंजॉय 

आपको बता दें कि एक्ट्रेस का यह तीसरा ट्राईमेस्टर चल रहा है। गौहर अपने प्रेग्नेंसी फेज को काफी एंजॉय भी कर रही हैं। वह फैंस के साथ अपना हर एक्स्पीरियंस शेयर करती नजर आ रही हैं। फूड क्रेविंग्स, प्रेग्नेंसी में हो रही दिक्कतों के बारे में भी खुलकर बात करती दिख रही हैं।

साल 2020 में की थी दोनों ने शादी 

गौहर ने जैद दरबार के साथ साल 2020 में शादी की थी। दोनों की उम्र के बीच भी 6-7 साल का गैप है पंरतु इस बात का दोनों के रिलेशन पर कोई असर नहीं पड़ा। कोविड-19 के दौरान दोनों को प्यार हुआ था और कुछ समय डेट करने के बाद दोनों ने अगस्त में सगाई की और इसके बाद साल 2020 में दोनों ने शादी कर ली। 

अब दोनों अपने पहले बेबी का स्वागत करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। 


 

Content Writer

palak