गौहर के हाथों में लगी पिया के नाम की मेहंदी, देखिए एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरें

punjabkesari.in Thursday, Dec 24, 2020 - 02:46 PM (IST)

गौहर खान और जैद दरबार कल यानि 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी की रस्में जोरों शोरों से चल रही हैं। हाल ही में कपल की चिक्सा सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आईं थीं। जिसमें एक्ट्रेस ने परिवार संग खूब मस्ती की थी। वहीं अब गौहर खान की मेंहदी सेरेमनी की कुछ और तस्वीरें सामने आईं हैं।

गौहर के हाथों लगी पिया के नाम की मेंहदी

मेंहदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें गौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा अपनी ड्रेस के बारे में जिक्र करते हुए अपने भाई को इस गिफ्ट के लिए धन्यावाद किया है। देखिए गौहर का वो पोस्ट। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

यैलो आउटफिट में आईं नजर 

गौहर ने अपनी मेंहदी पर यैलो कलर का आउटफिट पहना। गौहर का यह जोड़ा काफी पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही गौहर का दुपट्टा सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है क्योंकि उस पर हुआ गोटा वर्क काफी सुंदर लग रहा है। 

चिक्सा सेरेमनी की तस्वीरें की थी शेयर 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

आपको बता दें कि इससे पहले गौहर ने अपने इंस्टाग्राम चिक्सा सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आपको बता दें कि गौहर और जैद कल यानि 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस खास मौके पर उनके कुछ दोस्त और परिवार वाले ही शामिल होंगे। 

Content Writer

Janvi Bithal