प्री-वेडिंग में रोमांटिक हुए गौहर-जैद, इस दिन से शुरू होगी शादी की रस्में

punjabkesari.in Friday, Dec 18, 2020 - 02:04 PM (IST)

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 7' की विजेता गौहर खान इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ शादी की खबरों के कारण सुर्खियां बटोर रही है। गौहर और जैद सगाई के बंधन में बंध चुके हैं। सगाई की तस्वीरें गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थी। जिसमें गौहर एंगेजमेंट रिंग फलाॅन्ट करती दिखाई दी थी। वहीं अब यह कपल 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। हाल ही में गौहर ने जैद संग प्री-वेडिंग का एक वीडियो फैंस के साथ शेयक किया है। 

गौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्री-वेडिंग फोटोशूट की थोड़ी सी झलक फैंस को दिखाई है। जिसमें गौहर खान और जैद दरबार ट्रैडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर गौहर ने लिखा, 'सिर्फ एक हफ्ता रह गया।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

 

वहीं अगर लुक की बात करें तो गौहर ने मल्टी कलर का लहंगा पहना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स के साथ पूरा किया है। ओवरऑल लुक में गौहर बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं जैद दरबार भी क्रीम कलर के कुर्ते में बेहद स्मार्ट लग रहे हैं। 

25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेगा कपल

गौरतलब है कि गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर जैद दरबार संग अपने निकाह की तारीख का ऐलान किया था। उनके लिखे कैप्शन के मुताबिक गौहर 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगी। गौहर और जैद की शादी बेहद सिंपल तरीके से होगी। कोरोना महामारी के कारण शादी में ज्यादा मेहमान शामिल नहीं होंगे। सिर्फ दोनों के परिवार और करीबी ही शादी में शामिल होंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

 

राॅयल रखी गई वेडिंग थीम

शादी के फंक्शन 22 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे। दोनों मुंबई के 5 स्टार होटल ITC मराठा में राॅयल वेडिंग करने वाले हैं। करीबी सुत्रों के मुताबिक शादी में सब कुछ गौहर की पसंद का रखा जाएगा। दोनों की वेडिंग थीम राॅयल रखी गई है। 

ऐज गैप पर बोलीं थी गौहर

आपको बता दें कुछ दिनों पहले गौहर ने अपने और जैद की ऐज गैप को लेकर उठे सवाल को गलत बताते हुए कहा था कि हमारे बीच 12 साल का अंतर नहीं है। वह उम्र में छोटे हैं लेकिन12 साल का अंतर गलत है। गौहर का कहना था कि जैद उनसे भी ज्यादा मैच्योर है।

Content Writer

Bhawna sharma