जैद दरबार संग इस दिन निकाह करेंगी गौहर, 5 स्टार होटल में होगी Royal Wedding

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2020 - 02:06 PM (IST)

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 7' की विजेता गौहर खान इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार के साथ शादी की खबरों के कारण सुर्खियां बटोर रही है। दोनों कईं बार एक साथ स्पॉट किए जा चुके हैं। वहीं गौहर और जैद सगाई के बंधन में बंध चुके हैं। सगाई की तस्वीरें गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थी। जिसमें गौहर एंगेजमेंट रिंग फलाॅन्ट करती दिखाई दी थी। वहीं अब यह कपल बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। 

मुंबई में दोनों की शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गौहर खान और जैद दरबार 25 दिसंबर को निकाह करेंगे। उनकी शादी के फंक्शन 22 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे। खबरों की मानें तो दोनों मुंबई के 5 स्टार होटल ITC मराठा में राॅयल वेडिंग करने वाले हैं। 

करीबी सुत्रों के मुताबिक शादी में सब कुछ गौहर की पसंद की रखी जाएगी। दोनों की वेडिंग थीम राॅयल रखी गई है। इसके अलावा पुणे के हैरिटेज होटल जाधवगढ़ फोर्ट होटल में ये कपल अपना प्री-वेडिंग फोटोशूट भी करेगा। कोरोना संकट के कारण शादी में करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल होंगे। फिलहाल गौहर खान और जैद इस समय दुबई में रोमांटिक वेकेशन एन्जाॅय कर रहे हैं।

 

हाल ही में गौहर ने जैद के परिवार के साथ दीवाली का त्योहार मनाया था। गौहर ने दीवाली के त्योहार की तस्वीरों सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'मेरे तुम्हारे सब के लिए हैप्पी दीवाली। यह मेरा फेवरेट दीवाली बाॅलीवुड गाना है, तुम्हारा कौन सा है जैद दरबार।' जिसके बाद जैद दरबार ने कमेंट करते हुए लिखा था, 'माशा अल्लाह आपके साथ तो हर गाना अच्छा लगता है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

Content Writer

Bhawna sharma