Gauahar Weds Zaid: शुरू हुईं निकाह की रस्में, चिक्सा सेरेमनी में जमकर नाची एक्ट्रेस

punjabkesari.in Tuesday, Dec 22, 2020 - 10:18 AM (IST)

बिग बॉस फेम गौहर खान जल्द ब्वॉयफ्रेंड जैद दरबार संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों 25 दिसंबर को हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। गौहर और जैद की शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर  वायरल रहो रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

चिक्सा सेरेमनी की तस्वीरें आई सामने 

हाल रही में गौहर और जेद के निकाह से पहले चिक्सा सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। इसकी कुछ तस्वीरें भी गौहर और जैद ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

गौहर और जैद ने शेयर की तस्वीरें 

शादी की पहली रस्म चिक्सा रस्म की तस्वीरें शेयर कर गौहर और जैद ने अपने कैप्शन में लिखा 'जब मेरा आधा हिस्सा तुम्हारे आधे हिस्से से मिला और एक हुआ, तब बैटर हाफ बना। हमारे सबसे सुंदर पल । अलहमदुल्लिलाह गाजा सेलिब्रेशन का पहला दिन, चिक्सा' आपको बता दें कि दोनों ने अपने नाम को जोड़कर  GaZa (गाजा) नाम दिया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

पीले रंग के लंहगे में नजर आई गौहर 

निकाह की रस्मों में गौहर खान बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपनी चिक्सा सेरेमनी के लिए पीले रंग का लंहगा वियर किया जिस पर पिंक कलर के साथ वर्क किया हुआ है। इसके साथ उन्होंने माथे पर फ्लोरल माथा टीका लगाया हुआ है। गौहर के इस लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


इसकी कुछ वीडियोज मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस जमकर डांस करती हुई दिखाई दे रही है। 

Content Writer

Janvi Bithal